छतरपुर: घरेलू विवाद में मां ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

Chhatarpur Suicide Case: छतरपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, 24 वर्षीय मां ने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत, प्रकाश बम्होरी थाना क्षेत्र के जमूडे का पुरवा में पसरा मातम।
Mother and two children die after jumping into well in Chhatarpur
छतरपुर में 24 वर्षीय मां ने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mother and Children Death Chhatarpur: छतरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रकाश बम्होरी थाना क्षेत्र के जमूडे का पुरवा गांव में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस दर्दनाक हादसे में महिला और उसके दोनों बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान 24 वर्षीय भागवती कुशवाहा, पति सुरेश कुशवाहा, उसकी 3 वर्षीय बेटी संध्या कुशवाहा और करीब डेढ़ वर्षीय बेटे पुष्पेंद्र कुशवाहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने दोनों बच्चों के साथ घर से निकली और कुछ ही देर बाद कुएं में छलांग लगा दी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के पीछे घरेलू विवाद की बात सामने आई

शुरुआती जानकारी में घटना के पीछे घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि महिला ने किन परिस्थितियों में इतना बड़ा कदम उठाया, इसके पीछे वास्तविक वजह क्या थी, यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही प्रकाश बम्होरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा परिजनों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से पहले की परिस्थितियों और विवाद की वास्तविक वजह सामने आ सके।

Mother and two children die after jumping into well in Chhatarpur
नेपाल में शानदार प्रदर्शन: उज्जैन की बेटियों ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल बैडमिंटन में चीन को हराकर जीता गोल्ड

पूरे गांव में शोक का माहौल

एक साथ परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जिस घर में कुछ समय पहले तक बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि महिला ने अपने दोनों मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाने जैसा कदम उठाया। घरेलू विवाद की जानकारी के साथ-साथ पुलिस अन्य संभावित कारणों को भी जांच के दायरे में लेकर चल रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com