वन विभाग के एसडीओ संजू शर्मा के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, छिंदवाड़ा और पचमढ़ी में एक साथ कार्रवाई

Lokayukta Raid SDO : आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर लोकायुक्त ने वन विभाग के SDO संजू शर्मा के छिंदवाड़ा और पचमढ़ी स्थित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की जांच।
Lokayukta Raid on SDO Sanju Sharma
छिंदवाड़ा की प्रोफेसर कॉलोनी स्थित संजू शर्मा का निवासफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • वन विभाग के एसडीओ संजू शर्मा के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई।

  • आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत पर दर्ज हुआ था प्रकरण।

  • छिंदवाड़ा और पचमढ़ी में दो टीमों ने एक साथ दी दबिश।

Lokayukta Raid on SDO Sanju Sharma : एमपी में वन विभाग में पदस्थ एसडीओ संजू शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त ने शनिवार को कार्रवाई की। लोकायुक्त भोपाल की दो अलग अलग टीमों ने एक साथ छिंदवाड़ा और पचमढ़ी स्थित उनके ठिकानों पर दबिश देकर जांच शुरू की है।

प्रोफेसर कॉलोनी स्थित निवास पर भी पहुंची टीम

लोकायुक्त की एक टीम ने छिंदवाड़ा जिले की प्रोफेसर कॉलोनी स्थित संजू शर्मा के निवास पर कार्रवाई की जबकि दूसरी टीम पचमढ़ी में जांच कर रही है। दोनों स्थानों पर अधिकारी दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संजू शर्मा वर्तमान में पचमढ़ी में वन विभाग के एसडीओ के पद पर पदस्थ हैं। उनका निवास छिंदवाड़ा और पचमढ़ी दोनों जगह बताया गया है।

न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद कार्रवाई

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त ने मामले में प्रकरण दर्ज किया था। इसके बाद न्यायालय से अनुमति मिलने पर दो अलग अलग टीमों का गठन किया गया और एक साथ दोनों स्थानों पर कार्रवाई शुरू की गई।

डीएसपी अजय मिश्रा ने दी कार्रवाई की जानकारी

लोकायुक्त भोपाल के डीएसपी अजय मिश्रा ने बताया कि संजू शर्मा के खिलाफ उनकी सेवा अवधि के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद छिंदवाड़ा और पचमढ़ी में अलग अलग टीमों ने दबिश दी है। फिलहाल दोनों स्थानों पर जांच जारी है।

Lokayukta Raid on SDO Sanju Sharma
Khandwa Earthquake : खंडवा में भूकंप के हल्के झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर निकले लोग

जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी संपत्ति की जानकारी

लोकायुक्त की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि जांच के दौरान कितनी संपत्ति और कौन कौन से महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। फिलहाल दोनों स्थानों पर टीम की कार्रवाई जारी है।