छतरपुर में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, पुलिस ने बोलेरो से जब्त की 306 लीटर शराब; 8 लाख का माल सीज

Chhatarpur Police Seize 306 Litres liquor: छतरपुर में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, महोबा रोड पर घेराबंदी कर 33 पेटी शराब से भरी बोलेरो जब्त। 306 लीटर शराब और वाहन सहित 8 लाख का माल सीज।
chhatarpur-police-seize-306-litres-illegal-liquor-bolero
छतरपुर में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद(सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Chhatarpur Police Action: छतरपुर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 33 पेटी में करीब 306 लीटर अंग्रेजी, देशी शराब और बीयर जब्त की है। वहीं शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो गाड़ी को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है।

मामला छतरपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि महोबा रोड ब्रिज के पास एक संदिग्ध बोलेरो वाहन के जरिए अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस ने संदिग्ध बोलेरो को पकड़ा

पुलिस को जैसे ही संदिग्ध बोलेरो नजर आई, टीम ने उसका पीछा किया। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए वाहन को लेकर चालक ग्राम हमा की तरफ पहुंचा, जहां पुलिस ने घेराबंदी करते हुए बोलेरो को रोक लिया।

तलाशी के दौरान बोलेरो के अंदर 300 लीटर से ज्यादा शराब मिली

इसके बाद पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बोलेरो के अंदर बड़ी मात्रा में शराब रखी मिली। पुलिस के मुताबिक वाहन से 33 पेटी शराब बरामद हुई, जिसमें करीब 306 लीटर अंग्रेजी, देशी शराब और बीयर शामिल है।

chhatarpur-police-seize-306-litres-illegal-liquor-bolero
विवादों के बीच प्रवीण शुक्ला बने रमसा प्रभारी; 2827वीं वरिष्ठता और वित्तीय गड़बड़ी की शिकायतों पर जांच शुरू

पुलिस ने शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही गाड़ी को किया जब्त

पुलिस ने मौके से शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो को जब्त कर लिया है। जब्त किए गए सामान और वाहन की कुल कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

अवैध शराब के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब कहां से लाई गई थी और इसे छतरपुर में कहां सप्लाई किया जाना था। साथ ही बोलेरो वाहन और शराब के संबंध में भी जांच की जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com