

GEN Z In Bhopal Kisan Andolan: जंतर-मंतर पर इस कुछ समय पहले हुए जेन जी आंदोलन को तो हम सब ने देखा, जेन जी ने अपनी बात मनवाने के लिए देश की राजधानी में जबरदस्त प्रदर्शन किया और अपनी बात मनवा भी ली। इसी बीच अब भोपाल में किसान आंदोलन के दौरान भी भारी संख्या में जेन जी पहुंचे। उन्होंने नवभारत लाइव से बातचीत में यह साफ कहा कि सरकार को किसानों की मांग मान लेनी चाहिए और अगर सरकार किसानों की मांग नहीं मानेगी तो जंतर-मंतर से बड़ा प्रदर्शन प्रदेश की राजधानी भोपाल में देखने को मिलेगा।
बता दें कि हजारों की संख्या में किसान इस समय मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मौजूद हैं। उनकी साफ मांग है कि सरकार उनकी बात सुने। गौरतलब है कि इस बार किसान पूरी तैयारी के साथ भोपाल आए हैं। अपने साथ 7 दिन का राशन भी लेकर आए हैं।
किसानों के आंदोलन को युवाओं का भी समर्थन मिल रहा है। बड़ी संख्या में जेन जी प्रदर्शन में शामिल होकर किसानों के साथ खड़ी नजर आए। बता दें कि उनके हाथों में बैनर भी थे जिसमें लिखा हुआ था कि जेन जी किसानों के साथ है, वंही कुछ दूसरे युवाओं ने पोस्टर के माध्य से किसानों के समर्थन में संकेत दिया। एक जेन जी ने कहा कि किसानों से टकराओगे तो भूखे मर जाओगे। गौरतलब है कि, जेन जी का किसानों के समर्थन में उतरना इस आंदोलन को एक नई दिशा दे सकता है।
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सरकार को 'सद्बुद्धि' देने की कामना के साथ हवन किया। उनका कहना है कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन महंगाई के अनुपात में उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, जिससे किसान आर्थिक दबाव झेल रहे हैं।
वहीं, आंदोलन को देखते हुए भोपाल पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर कई प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी है। इसके चलते होशंगाबाद रोड, मिसरोद और आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रभावित रहा, जिससे आम लोगों को लंबी जाम की स्थिति और आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
https://youtu.be/w3iHHJ7A3mM?si=d5kkzQd54gfcqZrk