रक्षाबंधन पर छतरपुर में बड़ी कार्रवाई: 12 क्विंटल संदिग्ध मावा जब्त, कीमत करीब 6 लाख रुपये

Chhatarpur Food Safety Action : रक्षाबंधन पर छतरपुर में प्रशासन और पुलिस ने 12 क्विंटल संदिग्ध मावा जब्त किया। करीब 6 लाख रुपये कीमत का मावा ग्वालियर से मिठाई दुकानों में सप्लाई के लिए लाया गया था।
Administration and Police Seize Around 12 Quintals
छतरपुर में फेक मावा जब्त(फोटो सोर्स- नवभारत)
Published on
Updated on

Chhatarpur Fake Mawa Seized : रक्षाबंधन के त्योहार से ठीक पहले छतरपुर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर में मिठाई की दुकानों तक सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा करीब 12 क्विंटल संदिग्ध मावा टीम ने पकड़ लिया। जब्त किए गए मावे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि प्रशासनिक जांच और खाद्य पदार्थ के सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मावा नकली या मिलावटी है या नहीं।

मामला छतरपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सरानी रोड का है। सूचना मिलने पर तहसीलदार और कोतवाली पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में मावा जब्त किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। टीम ने मावे को कब्जे में लेकर आगे की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मिठाई दुकानों में सप्लाई की थी तैयारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह मावा ग्वालियर से ट्रांसपोर्ट के माध्यम से छतरपुर लाया गया था। यहां से इसे शहर की अलग-अलग मिठाई दुकानों तक पहुंचाने की तैयारी थी। लेकिन मावा दुकानों तक पहुंच पाता, उससे पहले ही प्रशासन और पुलिस की टीम को इसकी सूचना मिल गई और कार्रवाई करते हुए खेप को पकड़ लिया गया।

त्योहार के दौरान बढ़ती है मावे और मिठाइयों की मांग

रक्षाबंधन के नजदीक आने के साथ ही बाजार में मावा और मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावटी या संदिग्ध खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए प्रशासन भी सतर्क है। बड़ी मात्रा में मावा पकड़े जाने के बाद अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसे किन दुकानों तक पहुंचाया जाना था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

Administration and Police Seize Around 12 Quintals
ग्वालियर में मोमोज खाने को लेकर हुआ विवाद, VHP नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, थाने के बाहर चक्काजाम

सैंपल जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

प्रशासन ने फिलहाल मावे को संदिग्ध मानते हुए जब्ती की कार्रवाई की है। खाद्य विभाग द्वारा मावे के नमूने लेकर जांच कराई जा सकती है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय होगा कि मावा वास्तव में नकली, मिलावटी या खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं है। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com