Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर फायरिंग का आरोप, किसान घायल; परिजन ने सुनाई आपबीती- देखें VIDEO

Shaligram Garg Firing Allegation: छतरपुर में बवाल, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर किसान मोतीलाल को गोली मारने का आरोप, जमीन बेचने से मना करने पर हुई कथित फायरिंग।

  • Reported By: शिबम दीक्षित | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 14, 2026 | 05:17 PM

धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर गोली चलाने का आरोप (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Dhirendra Shastri Brother Firing Allegations: छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ा में मंगलवार को हुई कथित फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घायल किसान मोतीलाल कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने विवाद के दौरान उन पर गोली चलाई, जिससे वे घायल हो गए।

घायल किसान के अनुसार, क्षेत्र में किसानों पर अपनी जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा है। उनका आरोप है कि जो किसान जमीन देने से मना करते हैं, उनके साथ पहले धमकी दी जाती है और फिर मारपीट की जाती है। मोतीलाल कुशवाहा का कहना है कि इसी विवाद के चलते उनके साथ मारपीट हुई और बाद में उन पर कथित तौर पर गोली चला दी गई।

जमीन बेचने का दवाब बना रहा था शालिग्राम गर्ग

घायल किसान मोतीलाल कुशवाहा और उनके परिजनों ने आरोप लगाया है कि इलाके में किसानों पर शालिग्राम गर्ग द्वारा अपनी जमीन बेचने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि जो किसान जमीन बेचने से इनकार करते हैं, उन्हें धमकाया जाता है और उनके साथ मारपीट की जाती है। परिजनों के अनुसार, इसी विवाद के चलते मोतीलाल कुशवाहा पर कथित तौर पर गोली चलाई गई, जिससे वह घायल हो गए।

सम्बंधित ख़बरें

भोपाल स्कॉलरशिप घोटाला: CBI की बड़ी कार्रवाई, बैंक मैनेजर समेत 6 पर FIR दर्ज छात्रवृत्ति में धांधली का खुलासा

CM मोहन यादव ने कांग्रेस से UCC पर मांगा स्पष्ट रुख; तीन खंडों में तैयार समिति की रिपोर्ट सरकार को सौंपी गई

दतिया उपचुनाव: BJP की स्टार प्रचारक सूची में बड़ा संदेश! नरोत्तम मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी; उमा भारती बाहर

छतरपुर: घुवारा की बेटी ने लंदन में रचा इतिहास, लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम के ऑनर बोर्ड पर क्रांति गौड़

एक बार फिर बागेश्वर धाम से जुड़ा विवाद सामने आया है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर एक किसान ने गोली चलाने का आरोप लगाया है। इस घटना में किसान गंभीर रूप से घायल हुआ है।#Chhatarpur #BagheshwarDham #DhirendraKrishnaShastri #ShaligramGarg pic.twitter.com/7OtAMjfCIh — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) July 14, 2026

जिला अस्पताल में चल रहा घायल किसान का इलाज

पहले घायल किसान को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस

छतरपुर के पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट किया जा रहा है कि घायल किसान को वास्तव में गोली लगी है या घटना की परिस्थितियां कुछ और हैं। घायल किसान ने शालिग्राम गर्ग पर गोली चलाने का आरोप लगाया है, जिसकी जांच साक्ष्यों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर की जा रही है।

यह भी पढ़ें: भोपाल स्कॉलरशिप घोटाला: CBI की बड़ी कार्रवाई, बैंक मैनेजर समेत 6 पर FIR दर्ज छात्रवृत्ति में धांधली का खुलासा

गौरतलब है कि शालिग्राम गर्ग का नाम पहले भी मारपीट से जुड़े कुछ मामलों में सामने आ चुका है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Bageshwar dham dhirendra krishna shastri brother alleged firing farmer injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 04:52 PM

Topics:  

  • Bageshwar Dham
  • Chhatarpur News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.