भोपाल गोमांस तस्करी मामले में ‘संस्कृति बचाओ मंच’ ने उठाई CBI जांच की मांग, PM Modi को लिखा पत्र
Bhopal News: असलम चमड़ा को जमानत मिलने पर हिंदू उत्सव समिति भड़क गई है, इस मामले में CBI से जांच कराने की मांग उठाई है। साथ ही अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है।
- Written By: सजल रघुवंशी
असलम चमड़ा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Chandrashekhar Tiwari Letter To Pm Modi On Aslam Chamra Bail: असलम चमड़े और शरीफ मछली को जमानत मिलने के बाद शहर में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। इस फैसले को लेकर हिंदू समाज में आक्रोश देखने को मिल रहा है। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन की कथित लापरवाही के चलते आरोपियों को जमानत मिलना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए जिससे सच्चाई सामने आ सके।
बता दें कि इस मामले को लेकर जांच की मांग भी तेज हो गई है, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष ने इस विषय में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई से जांच करवाने की मांग उठाई है। साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा है।
सीबीआई जांच की उठाई मांग, पीएम को लिखा पत्र
चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच ने संयुक्त रूप से इस मामले में सीबीआई जांच की मांग उठाई है। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भेजा गया है। संगठन का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराना जरूरी है, जिससे किसी भी तरह की निष्पक्षता पर सवाल न उठे। वहीं, प्रशासन की ओर से अभी तक इस मांग पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
सम्बंधित ख़बरें
Satna News: रेलवे ट्रैक पार कर रहे तेंदुए को ट्रेन ने रौंदा, तिघरा फाटक के पास मिला शव
IPS Transfer: MP में देर रात बदले कई जिलों के कप्तान , 62 IPS अफसरों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट
Sehore News: राजस्व मंत्री के क्षेत्र में लापरवाही की भेंट चढ़ा गेहूं, खुले में भीगा हजारों क्विंटल अनाज
जबलपुर क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद पानी से निकले दो बच्चों के शव, दोनों की उम्र 5 साल; मृतकों की संख्या पहुंची 11
35 हजार रुपए के बॉन्ड पर मिली जमानत
गौरतलब है कि, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गौमांस तस्करी मामले में मुख्य आरोपी असलम कुरैशी उर्फ असलम चमड़ा को सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई थी। अदालत ने जांच में कई खामियां पाई। आरोपी पक्ष की ओर से यह साबित किया गया कि उसके ट्रक में गाय का मांस नहीं था। इसके आधार पर कोर्ट ने उसे 35 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत प्रदान की है।
यह भी पढें: PM Modi Damoh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दमोह दौरा लगभग तय! 517 एकड़ में बनेगी देश की विशाल गौशाला
पहले भी हिंदू उत्सव समिति ने किया था जमानत का विरोध
दरअसल, इससे पहले भी हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी का बयान असलम चमड़े को जमानत मिलने के तुरंत बाद आया था। उन्होंने कहा था कि इस तरह के आरोपी को इतनी आसानी से जमानत मिल जाना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने सवाल उठाया कि एसआईटी की रिपोर्ट किस प्रकार तैयार और प्रस्तुत की गई। उनके अनुसार, मामले में केवल ड्राइवर और असलम चमड़े को ही आरोपी बनाया गया, जबकि अन्य सहयोगियों को बाहर रखा गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकरण में शासन ने अपना पक्ष प्रभावी ढंग से नहीं रखा।
