मध्यप्रदेश की इंदौर सीट पर 72 साल के इतिहास में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बीजेपी के शंकर लालवानी को बढ़त
इंदौर लोकसभा क्षेत्र में निवर्तमान सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शंकर लालवानी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी संजय सोलंकी से 1,05,807 वोट से आगे चल रहे हैं।
- Written By: दीपिका पाल
इंदौर में कांग्रेस का सफाया ( सोशल मीडिया)
भोपाल: मध्यप्रदेश की 29 सीटों पर वोटों की गिनती जहां पर जारी है वहीं पर अब तक के आए रूझानों में भाजपा को बड़ी बढ़त मिली है तो वहीं कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा है। इधर इंदौर लोकसभा क्षेत्र में निवर्तमान सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शंकर लालवानी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी संजय सोलंकी से 1,05,807 वोट से आगे चल रहे हैं।
लोकसभा चुनाव की जारी मतगणना के दौरान इंदौर में कांग्रेस के समर्थित ‘नोटा’ (उपरोक्त में से कोई नहीं) को अब तक 16,480 वोट हासिल हुए हैं। इंदौर में लालवानी और सोलंकी समेत कुल 14 उम्मीदवारों के बीच चुनावी टक्कर है। इंदौर में कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने पार्टी को तगड़ा झटका देते हुए नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 29 अप्रैल को अपना पर्चा वापस ले लिया और वह इसके तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।
नतीजतन इस सीट के 72 साल के इतिहास में कांग्रेस पहली बार चुनावी दौड़ से बाहर हो गई। इसके बाद कांग्रेस ने स्थानीय मतदाताओं से अपील की कि वे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर ‘‘नोटा” (उपरोक्त में से कोई नहीं) का बटन दबाकर भाजपा को सबक सिखाएं।
सम्बंधित ख़बरें
NOTA ने बढ़ाई दोनों दलों की धड़कनें! मंजलपुर में काउंटिंग के बीच आए चौंकाने वाले आंकड़े, कांग्रेस काफी पीछे
दतिया उपचुनाव की मतगणना: कांग्रेस ने पलटा मुकाबला, पांचवें राउंड के बाद भी 308 वोटों की बढ़त बरकरार
दतिया उपचुनाव: परिणाम से ठीक पहले कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पार्टी से निलंबित
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
(एजेंसी इनपुट के साथ)
