Jabalpur Cruise Accident: पर्यटन मंत्री के बंगले का घेराव करने पहुंची युवा कांग्रेसी, इस्तीफे की उठाई मांग
Congress Protest Bhopal: बरगी डैम हादसे को लेकर युव कांग्रेस ने किया पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी के बंगले का घेराव करने की कोशिश। पुलिस के साथ हुई मामूली झड़प।
- Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
युवा कांग्रेस का प्रदर्शन (सोर्स- नवभारत)
Youth Congress Protest Near Dharmendra Lodhi Bunglow: जबलपुर के बरगी डैम हादसे को लेकर सियासत तेज हो गई है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पर्यटन मंत्री के बंगले का घेराव करने की कोशिश की, जहां बिना अनुमति प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने सख्ती दिखाई और कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया और कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रविवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बरगी डैम हादसे के विरोध में पर्यटन मंत्री के निवास पर पहुंचे और घेराव करने लगे। पुलिस ने प्रदर्शन को बिना अनुमति बताते हुए रोकने की कोशिश की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प की स्थिति बनी, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को वहां से हटाया।
युवा कांग्रेस ने उठाई लोधी के इस्तीफे की मांग
बता दें कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने साथ अर्थी लेकर आए और उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। एक युवा कार्यकर्ता ने बताया कि बरगी डैम में जो हादसा हुआ है, यह शासन और प्रशासन की लापरवाही से हुआ है। साथ ही कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र लोधी के इस्तीफे की मांग भी उठाई।
सम्बंधित ख़बरें
उज्जैन में ‘मौत’ बनकर आई तेज रफ्तार कार: गमी में जा रहे एक ही परिवार को रौंदा, रोंगटे खड़े कर देगा CCTV फुटेज
MP News: शिवपुरी में कुदरत का ‘खौफनाक’ तांडव, हवा के झोंके से छत से गिरी 16 साल की लड़की, मलबे में दबे तीन लोग
MP Weather News: 42 जिलों के लिए जारी हुआ आंधी और बारिश का अलर्ट, प्रदेश में दो ट्रफ सिस्टम एक्टिव
22 साल का लड़का कर रहा था अवैध तस्करी, उज्जैन पुलिस ने दबोचा, 1 करोड़ की बीयर खेप को किया जब्त
खून से रंगे हुए हैं धर्मेंद्र लोधी के हाथ- कांग्रेस कार्यकर्ता
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता ने यह भी कहा कि धर्मेंद्र लोधी के हाथ कम से कम 15 से 20 लोगों के खून से रंगे हुए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमारी यह मांग है कि इस हादसे की निष्पक्ष जांच हो। जिससे सच्चाई सामने आ सके, इसके अलावा यह भी बताया गया है कि पुलिस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।
प्रदर्शनकारियों ने लगाए गंभीर आरोप
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बरगी डैम हादसे में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हो रही है, जिसके विरोध में वे आवाज उठा रहे थे। युवा कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि युवाओं को लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने से रोका जा रहा है।
यह भी पढ़ें: उज्जैन में ‘मौत’ बनकर आई तेज रफ्तार कार: गमी में जा रहे एक ही परिवार को रौंदा, रोंगटे खड़े कर देगा CCTV फुटेज
पुलिस ने क्या कहा?
राजधानी भोपाल की पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति किसी भी तरह का प्रदर्शन करना नियमों के खिलाफ है इसलिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की गई। बरगी डैम हादसे को लेकर अब सियासी घमासान तेज होता नजर आ रहा है, आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमा सकता है।
