ट्विशा शर्मा केस: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वेडिंग ट्रेलर; पंडित जी से मजाक करती दिखीं ट्विशा- देखें VIDEO
Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा मौत के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर ट्विशा और समर्थ की शादी का वेडिंग ट्रेलर काफी वायरल हो रहा है।
- Written By: सजल रघुवंशी
ट्विशा शर्मा का वेडिंग ट्रेलर वायरल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Twisha Sharma Wedding Trailer Viral On Social Media: ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत वाले मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर ट्विशा और समर्थ की शादी का वेडिंग ट्रेलर काफी वायरल हो रहा है। ट्रेलर में ट्विशा शर्मा बहुत ज्यादा खुश नजर आ रही हैं, साथ ही वह मजाक करती भी दिखाई दे रही हैं।
बता दें कि 12 दिसंबर 2025 को ट्विशा शादी के जोड़े में अपने परिजनों से विदा हुई थीं। शादी के ठीक छह महीने बाद 12 मई को कटारा हिल्स स्थित ससुराल में उनका शव मिला। मामले में ट्विशा का परिवार इंसाफ की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आया।
ट्रेलर में दिखा ट्विशा का मजाकिया अंदाज
वीडियो की शुरुआत में ट्विशा पंडितजी के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में मजाक करती नजर आती हैं। वह कहती हैं कि पंडित जी, छोड़ दो उनको…पूरा फुटेज आप ही खाने वाले हैं क्या? शादी मुझसे करनी है, आपसे नहीं। इसके बाद ट्विशा बताती हैं कि शादी के बाद उन्हें सबसे ज्यादा अपने मम्मी-पापा और अपना कमरा याद आएगा। जैसे ही विदाई का माहौल भावुक होता है, वह मुस्कुराते हुए माहौल को हल्का कर देती हैं और कहती हैं कि अब मुझे समर्थ को उसके कमरे से बाहर निकालना पड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Katni News: सरकारी स्कूलों के बंद पड़े 99 स्मार्ट बोर्ड्स का ‘स्मार्ट’ इस्तेमाल; QR कोड से पढ़ाई की अनूठी पहल
भोजशाला में जुम्मे के दिन हुई भव्य पूजा, पहली बार नहीं पढ़ी गई नमाज; भक्तों ने जताया शासन-प्रशासन का आभार
इंदौर हनी ट्रैप केस: जिसे ‘जीजा’ कहकर बुलाती थीं ‘हनी गर्ल्स’, वो हेड कॉन्स्टेबल भी गिरफ्तार; SIT जांच तेज
ट्विशा शर्मा केस: वापस ली गई समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका; दोबारा होगा ट्विशा के शव का पोस्टमार्टम
Twisha Sharma Case: विदाई के वक्त खुश दिखाई दे रही थी ट्विशा #TwishaSharma #TwishaSharmaCase #ViralVideo pic.twitter.com/XI92DSr7Mk — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) May 22, 2026
‘घर में जज तो ट्विशा दी ही होंगी’
वीडियो में रिश्तेदार ट्विशा शर्मा के बचपन के निकनेम ‘टुकटुक’ का जिक्र करते हुए नजर आते हैं। एक रिश्तेदार उन्हें ‘ऊपर से सख्त, लेकिन अंदर से पूरी तरह नरम, जैसे नारियल’ कहकर मजाकिया अंदाज में वर्णित करते हैं। इसी दौरान जब कोई कहता है कि हमारी लड़की तो हमेशा सहमी-सहमी सी रहती है, तो ट्विशा हंस पड़ती हैं और माहौल हल्का हो जाता है। वीडियो के अंत में रिश्तेदार हंसी-मजाक करते हुए कहते हैं कि जीजू कोर्ट में वकील होंगे लेकिन घर में तो जज ट्विशा दी ही होंगी।
यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस: वापस ली गई समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका; दोबारा होगा ट्विशा के शव का पोस्टमार्टम
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वेडिंग वीडियो
यह वेडिंग वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शादी के दौरान हुए हंसी-मजाक, पारिवारिक बातचीत और भावुक पलों से भरा यह वीडियो ट्विशा की मौत के बाद लोगों को गहराई से प्रभावित कर रहा है। मामले के बाद अब दर्शक इस वीडियो को एक अलग दृष्टिकोण से देख रहे हैं, जिससे यह और भी संवेदनशील और चर्चा का विषय बन गया है।
