Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्विशा के शव का पोस्टमार्टम जारी, हाईकोर्ट की अनुमति के बाद दिल्ली एम्स की टीम कर रही दोबारा PM

Twisha Sharma Case Update: जबलपुल हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद आज यानी 24 मई को दोबारा ट्वीशा शर्मा के शव का पोस्टमार्टम जारी है। दिल्ली एम्स की मेडिकल टीम और ट्विशा के परिजन एम्स भोपाल पहुंचे है।

  • Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 24, 2026 | 12:11 PM

ट्विशा शर्मा के शव का री पोस्टमार्टम (सोर्स- डिजाइन इमेज)

Follow Us
Close
Follow Us:

Twisha Sharma Re Postmortem By Delhi AIIMS Team: जबलपुल हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद आज यानी 24 मई को दोबारा ट्वीशा शर्मा के शव का पोस्टमार्टम जारी है। बता दें कि उच्च न्यायालय के आदेश के बाद आज दिल्ली एम्स की मेडिकल टीम और ट्विशा के परिजन एम्स भोपाल पहुंचे है।

गौतलब है कि, इस मामले में हर रोज नया मोड आ रहा है। 22 मई को ट्विशा शर्मा के आरोपी पति समर्थ सिंह जबलपुर कोर्ट सरेंडर करने पहुंचा था, इस दौरान कोर्ट परिसर में भी काफी हंगामा देखने को मिला था। हालांकि समर्थ 7 दिन की पुलिस हिरासत में है।

दोबारा पोस्टमार्टम से काफी उम्मीदें- ट्विशा के परिजन

इस मामले में ट्विशा शर्मा के परिजनों द्वारा बार-बार पोस्टमार्मट की मांग उठाई जा रही थी। अब ट्विशा के शव का पोस्टमार्टम जारी है, जिसको लेकर ट्विशा शर्मा के परिजनों का कहना है कि उन्हें इससे काफी उम्मीदें हैं। इसके अलावा उनका यह भी कहना है कि इससे बहुत सारी चीजें साफ होंगी और जो छुपाया जा रहा है वो भी खुलकर सामने आएगा।

सम्बंधित ख़बरें

इंदौर हनीट्रैप केस: हनीगर्ल्स के पास DIG स्तर के अधिकारियों के भी वीडियो! दिल्ली और गुजरात तक फैला था यह रैकेट

सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामले पर लिया स्वत: संज्ञान, CJI की अध्यक्षता वाली बेंच 25 मई को करेगी सुनवाई

रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, शिवराज बोले- राष्ट्र के निर्माण में योगदान देंगे युवा

ट्विशा शर्मा केस: एम्स भोपाल में रविवार को होगा दूसरा पोस्टमॉर्टम, दिल्ली से आज रात तक आएगा मेडिकल बोर्ड

मर्चरी की सिक्योरिटी टाइट

बता दें कि, इस केस की गंभीरता को देखते हुए मर्चरी की सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर एम्स के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। बैरिगेटिंग के साथ बड़ी संख्या में एम्स गार्ड्स भी मौजूद रहे।

हाईकोर्ट ने दी दोबारा पोस्टमार्टम की अनुमति

बता दें कि दोबारा पोस्टमार्टम को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में लंबी और तीखी बहस हुई। याचिकाकर्ता पक्ष ने निष्पक्ष जांच के लिए दोबारा पोस्टमार्टम की जरूरत बताई, जबकि विरोधी पक्ष के वकील ने दलील दी कि एम्स की पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही पर्याप्त है और दूसरा पोस्टमार्टम कराना डॉक्टरों की प्रक्रिया पर सवाल खड़े करने जैसा होगा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने सेकंड पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दे दी।

यह भी पढ़ें: इंदौर हनीट्रैप केस: हनीगर्ल्स के पास DIG स्तर के अधिकारियों के भी वीडियो! दिल्ली और गुजरात तक फैला था यह रैकेट

इस मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह फिलहाल पुलिस रिमांड पर है और एसआईटी उससे लगातार पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि मौत से पहले और बाद में क्या घटनाक्रम हुआ। सूत्रों के मुताबिक समर्थ से कई अहम सवाल पूछे गए, लेकिन उसके जवाबों से पुलिस पूरी तरह संतुष्ट नहीं है।

Twisha sharma re postmortem by delhi aiims team

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 24, 2026 | 12:11 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • MP News
  • Twisha Sharma Death Case

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.