ट्विशा शर्मा केस: कई घंटों तक पूछताछ के बाद, CBI ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह को किया गिरफ्तार

Giribala Singh Arrested: लंबे समय से ट्विशा की सास की अग्रिम जमानत को लेकर कानूनी विवाद बना हुआ था। पहले हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत निरस्त कर दी थी और अब CBI ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
CBI Arrested Giribala Singh Twisha Sharma Case Big Update
गिरिबाला सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

CBI Arrested Giribala Singh: ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से ट्विशा की सास की अग्रिम जमानत को लेकर कानूनी विवाद बना हुआ था। पहले हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत निरस्त कर दी थी और अब सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद सीबीआई ने जांच तेज कर दी थी। इसी क्रम में आज सीबीआई की टीम ने कटारा हिल्स स्थित निवास पर पहुंचकर रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह से कई घंटों तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद से ही उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही थी। आखिरकार सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

कई घंटों तक चली पूछताछ

सीबीआई की टीम सुबह करीब साढ़े दस बजे गिरिबाला सिंह के घर पहुंची, जहां अधिकारियों ने कई घंटों तक उनसे पूछताछ की। पूछताछ घर के एक कमरे में की गई। जांच के दौरान एजेंसी ने हाई इंटेंसिटी 3डी कैमरे की मदद से पूरे घर और आसपास के इलाके की 360 डिग्री रिकॉर्डिंग भी की। इसके साथ ही वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए। टीम ने यह भी जांचा कि घटनास्थल आसपास की किसी छत या बालकनी से दिखाई देता था या नहीं।

हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत की थी रद्द

बता दें कि, गिरिबाला सिंह की अग्रीम जमानत को लेकर कई दिनों से विवाद बना हुआ था। ट्विशा शर्मा के परिजनों ने और भोपाल पुलिस ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका भी डाली थी। जिस पर कल यानी बुधवार देर रात उच्च न्यायालय द्वारा फैसला सुनाया गया। अदालत ने साफ कहा कि ट्विशा शर्मा की मौत के मामले की गंभीरता, उपलब्ध सबूतों और जांच को देखते हुए आरोपी पक्ष को राहत देना उचित नहीं था। न्यायालय ने आगे कहा कि निचली अदालत ने केस डायरी और उपलब्ध साक्ष्यों का समुचित परीक्षण नहीं किया।

समर्थ सिंह भी सीबीआई हिरासत में

न्यायालय ने यह भी कहा कि व्हाट्सऐप चैट और गवाहों के बयानों से मानसिक प्रताड़ना, गर्भपात के लिए दबाव और दहेज उत्पीड़न जैसे आरोप सामने आए हैं। अदालत ने यह भी उल्लेख किया कि आरोपी पक्ष द्वारा जांच को प्रभावित करने और मृतका की छवि धूमिल करने की कोशिश किए जाने के संकेत मिले हैं।

मामले में आरोपी बनाए गए ट्विशा के पति समर्थ सिंह को अदालत ने 29 मई तक सीबीआई रिमांड पर भेज रखा है। सीबीआई उससे 12 मई की रात हुई घटनाओं, घटना के बाद की गतिविधियों और डिजिटल साक्ष्यों को लेकर लगातार पूछताछ कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com