ट्विशा शर्मा केस: समर्थ और गिरीबाला सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, कोर्ट रूम में गरमाया माहौल
Giribala And Samarth Jail: भोपाल ट्विशा शर्मा डेथ केस में सीबीआई कोर्ट ने समर्थ और गिरीबाला सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है। समर्थ और गिरीबाला 16 जून तक भोपाल सेंट्रल जेल में रहेंगे।
- Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
गिरीबाला सिंह और समर्थ सिंह (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Twisha Sharma Death Case Update: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में सीबीआई की विशेष अदालत ने आरोपी समर्थ सिंह और उनकी मां, पूर्व जज गिरीबाला सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। कोर्ट ने दोनों को 16 जून तक भोपाल सेंट्रल जेल में रखने का निर्देश दिया है। इस दौरान दोनों आरोपियों को अन्य कैदियों से अलग रखने की व्यवस्था की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, सोमवार (2 जून) को रिमांड समाप्त होने के बाद दोनों आरोपियों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया था। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने आगे रिमांड की मांग नहीं की, जिसके बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश पारित किया।
कोर्ट रूम में गरमाया माहौल
कोर्ट रूम की कार्यवाही के दौरान माहौल उस समय गरमा गया जब दोनों पक्षों के वकीलों के बीच तीखी बहस हुई। सुनवाई में आरोपी गिरीबाला सिंह ने आरोप लगाया कि ट्विशा के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने जबलपुर कोर्ट परिसर में उनके बेटे समर्थ के साथ मारपीट की थी। इस आरोप पर अधिवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि जबलपुर कोर्ट परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और यदि ऐसी कोई घटना हुई है तो उसकी फुटेज निकलवाकर जांच कर ली जाए। उन्होंने यह भी कहा कि समर्थ सिंह को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे उस समय कोर्ट परिसर में कहां मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
भोपाल: गधों को ढूंढ ढूंढ कर खिलाए जा रहे गुलाब जामुन, बारिश के लिए अजीबोगरीब टोटका
कुर्सी बचाने के लिए छुआछूत का ढोंग? मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र पर गरमाया विवाद; जानें पूरा मामला
दिग्विजय सिंह ने छोड़ा X अकाउंट और मोबाइल नंबर, अब सचिव संभालेंगे जिम्मेदारी; 20 अक्टूबर से निकालेंगे पदयात्रा
गिरीबाला और समर्थ ने किया आरोपों को खारिज
मामले की जांच के दौरान समर्थ सिंह और उनकी मां गिरीबाला सिंह ने अपने ऊपर लगे मारपीट और सबूतों से छेड़छाड़ के सभी आरोपों को खारिज किया है। दोनों का कहना है कि ट्विशा के साथ उनके संबंध सामान्य थे और लगाए गए आरोप निराधार हैं। सीबीआई इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयानों का उपलब्ध साक्ष्यों से मिलान किया जा रहा है। जांच के दौरान घटनाक्रम का रीक्रिएशन भी कराया गया है और जब्त सबूतों की फॉरेंसिक जांच जारी है।
ये भी पढ़ें : ग्वालियर में सनसनीखेज वारदात: 9वीं की छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या, सबूत मिटाने के लिए शव को जला डाला
अन्य बंदियों से अलग रखने की व्यवस्था
सूत्रों के अनुसार, आरोपी मां-बेटे को भोपाल सेंट्रल जेल में अन्य बंदियों से अलग रखने की विशेष व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल ट्विशा शर्मा मामला न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट और अदालत के निर्णय पर निर्भर करेगी।
