Twins Club Bhopal: चीन के 20वें वर्ल्ड ट्विन्स फेस्टिवल में ट्विन्स क्लब, भोपाल ने मचाई धूम
Bhopal News: चीन में आयोजित 20वें इंटरनेशनल ट्विन्स फेस्टिवल में भोपाल के जुड़वां प्रतिभागियों ने बॉलीवुड डांस से दुनिया का दिल जीता और भारतीय संस्कृति की छाप छोड़ी।
- Written By: सजल रघुवंशी
टिन्स क्लब भोपाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
International Twins Festival 2026 China: मोजियांग (चीन) के युन्नान प्रांत में आयोजित प्रतिष्ठित 20वें इंटरनेशनल ट्विन्स फेस्टिवल-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ट्विन्स क्लब, भोपाल के जुड़वां प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। 30 अप्रैल से 4 मई तक चले इस भव्य आयोजन में क्लब के अध्यक्ष अभिषेक खरे के नेतृत्व में बॉलीवुड अभिनेता, मॉडल एवं डांसर जुड़वां पराग-प्रयास चौधरी तथा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जुड़वां प्रकृति-श्रृष्टि कुशवाहा ने भाग लिया। इन दोनों जोड़ों ने बॉलीवुड गीतों पर दमदार डांस प्रस्तुत कर 10 हजार से अधिक दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और भारतीय संस्कृति की अनूठी छाप छोड़ी।
लिम्का बुक रिकॉर्ड में दर्ज क्लब की पहचान
वर्ष 2003 में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज ट्विन्स क्लब, भोपाल वर्ष 2014 से लगातार इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत का प्रतिनिधित्व करता आ रहा है। इस वर्ष ट्विन्स ऑफ पीस एंड लव (Twins for Peace and Love) थीम पर आयोजित इस फेस्टिवल में अमेरिका, इंग्लैंड, मलेशिया, नाइजीरिया, घाना, युगांडा, नेपाल, श्रीलंका और वियतनाम सहित 22 देशों के 200 से अधिक जुड़वां प्रतिभागियों के साथ-साथ चीन के 500 से अधिक जुड़वां शामिल हुए।
सम्बंधित ख़बरें
तुलसी सिलावट की विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय के फोटो पोस्टरों से गायब, शहर में शुरू हुई सियासी चर्चा
कांग्रेस ने राहुल गांधी को भगवान परशुराम के रूप में दिखाया, विश्वास सारंग बोले- हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं
BJP Yuva Morcha प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के स्वागत कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी, भरभरा कर गिर गया मंच
मध्यप्रदेश का अमरनाथ, दुर्गम पहाड़ियों और पथरीले रास्तों से होकर शुरू होगी नागद्वारी यात्रा, प्रशासन ने कसी कम
आयोजन के दौरान प्रमुख कार्यक्रम
फेस्टिवल के दौरान कई आकर्षक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे।
- ग्रैंड सिटी ट्विन्स परेड (Grand City Twins Parade)
- ट्विन्स टैलेंट शो (Twins Talent Show)
- ब्लैक पेंट फेस्ट (Black Paint Fest
- लॉन्ग टेबल डिनर (Long Table Dinner)
- बारबेक्यू विलेज टूर (Barbeque Village Tour)
- ट्विन्स म्यूजियम टूर (Twins Museum Tour)
- आफ्टर पार्टी एवं संबोधन (After Party & Bhashan)
भारतीय संस्कृति की झलक ने जीता दिल
ग्रैंड ट्विन्स परेड में भारतीय टीम ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर अपनी रंगीन सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन किया, जिसने सभी देशों के प्रतिभागियों को प्रभावित किया। इस अवसर पर अभिषेक खरे ने आयोजकों को स्मृति-चिन्ह भेंट कर विभिन्न देशों के प्रतिभागियों से संवाद किया और भारतीय संस्कृति के साथ-साथ ट्विन्स क्लब एवं ट्विन्स इंडिया की गतिविधियों की जानकारी दी।
प्रतियोगिताओं में भारतीय प्रतिभा का जलवा
इंटरनेशनल ट्विन्स डांस प्रतियोगिता में पराग-प्रयास चौधरी और प्रकृति-श्रृष्टि कुशवाहा ने बॉलीवुड गीतों की मेडली पर शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। पराग-प्रयास चौधरी ने कहा लंबे समय बाद यहां आकर ऐसा लगा जैसे हम अपने वैश्विक ट्विन्स परिवार से फिर से मिल पाए हैं। प्रकृति-श्रृष्टि कुशवाहा ने कहा कि हम यहां आकर आश्चर्यचकित रह गए। हमें अंदाजा नहीं था कि यह फेस्टिवल इतने भव्य स्तर पर आयोजित होता है और पूरी दुनिया से जुड़वां इसमें भाग लेने आते हैं। अभिषेक खरे ने बताया कि भारतीय ट्विन्स पिछले 10 वर्षों से इस फेस्टिवल में भाग ले रहे हैं, जिससे स्थानीय संस्कृति और लोगों के साथ भारत के प्रति सकारात्मक संबंध विकसित हुए हैं। यह आयोजन हम सभी के लिए एक सपने के सच होने जैसा है।
यह भी पढ़ें: मुंबई से इंदौर आई एअर इंडिया की फ्लाइट में चोरी, फर्नीचर व्यापारी के बैग से कीमती सामान गायब
भविष्य की योजनाएं
अभिषेक खरे ने बताया कि ट्विन्स क्लब, भोपाल और ट्विन्स इंडिया भविष्य में भारत में भी एक भव्य ट्विन्स फेस्टिवल आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। इस प्रकार भारतीय जुड़वां प्रतिभागियों ने न केवल अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति का परचम भी लहराया। आने वाले समय में और अधिक भारतीय जुड़वां के इस वैश्विक मंच पर भाग लेने की उम्मीद है।
