TI दिलीप पुरी की पत्नी को मिलेगी SI की नौकरी, परिवार को 1 करोड़ की सहायता, CM मोहन यादव ने दिए निर्देश

CM Mohan Yadav News: देवास TI दिलीप पुरी डेथ केस में CM मोहन यादव ने पत्नी को SI पद पर अनुकंपा नियुक्ति और परिवार को 1 करोड़ सहायता के निर्देश दिए। डिप्टी CM जगदीश देवड़ा ने सख्त कार्रवाई की बात कही।
CM Mohan Yadav
मुख्यमंत्री मोहन यादवफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • CM मोहन यादव ने TI दिलीप पुरी की पत्नी को SI पद पर अनुकंपा नियुक्ति के निर्देश दिए।

  • पीड़ित परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता मिलेगी।

  • जांच के लिए स्पेशल DG उपेंद्र जैन को घटनास्थल पर भेजा गया।

  • डिप्टी CM जगदीश देवड़ा ने शराब माफिया पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।

Dewas TI Dilip Puri Death Case Update : देवास जिले के खातेगांव में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत के मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता और अनुकंपा नियुक्ति की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने दिलीप पुरी की पत्नी को सब इंस्पेक्टर के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने और परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों और शराब माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया दुख

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी के कर्तव्य निर्वहन के दौरान निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने दिवंगत पुलिस अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

पत्नी को SI पद पर अनुकंपा नियुक्ति, परिवार को ₹1 करोड़

मुख्यमंत्री ने दिवंगत थाना प्रभारी की पत्नी को सब इंस्पेक्टर के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भी कहा है। सरकार के इस फैसले का उद्देश्य घटना से प्रभावित परिवार को आर्थिक संबल देना है।

जांच के लिए स्पेशल DG उपेंद्र जैन रवाना

मुख्यमंत्री ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जांच के लिए स्पेशल डीजी उपेंद्र जैन को तत्काल घटनास्थल पर रवाना किया गया है। जांच में घटना की परिस्थितियों और उससे जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी।

CM Mohan Yadav
खातेगांव TI दिलीप पुरी की मौत की जांच करेंगे DG उपेंद्र जैन, हरदा से गुजरात जा रहा था शराब से भरा ट्रक

जगदीश देवड़ा बोले- शराब माफिया को नहीं छोड़ेंगे

जबलपुर में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि देवास की घटना के बाद सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी शराब माफिया को छोड़ा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। देवड़ा ने दिवंगत अधिकारी के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए उनके लिए ईश्वर से शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Deputy CM Jagdish Devda
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ाफोटो सोर्स- नवभारत

पुलिस, आबकारी और प्रशासन की कार्रवाई जारी

शराब माफिया के हौसले बुलंद होने से जुड़े सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आबकारी विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। अब मामले की जांच और शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े लोगों पर होने वाली कार्रवाई पर नजर रहेगी।