Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Sarthak PDS Phase 2: केंद्र सरकार ने दी 25,530 करोड़ की मंजूरी, सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया आभार

Sarthak PDS Scheme Budget: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा AI और आधुनिक तकनीक से राश वितरण प्रणाली में आएगी पारदर्शिता, गरीब कल्याण को मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

  • Written By: सुधीर दंडोतिया
Updated On: May 28, 2026 | 12:44 PM

सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया आभार, सोर्स: सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

CM Mohan Yadav On Sarthak PDS: केंद्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल द्वारा ‘सार्थक-पीडीएस फेज-2’ (Sarthak-PDS Phase-2) योजना के लिए 25 हजार 530 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि को मंजूरी दी गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम देश के गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मोदी सरकार ने राशन प्रणाली को हाईटेक बनाने के लिए सार्थक-पीडीएस योजना को मंजूरी दी है. इसके तहत तीन एआई-संचालित दोस्त निर्मल, आशा और सक्षम तैनात किए गए हैं. निर्मल फर्जी लाभार्थियों को हटाएगा, सक्षम जीपीएस व क्यूआर कोड से अनाज की चोरी रोकेगा और आशा वॉट्सऐप व चैटबॉट के जरिए गरीबों की शिकायतें तुरंत दूर करेगी. यह त्रिमूर्ति राशन व्यवस्था में पूरी पारदर्शिता लाएगी.

तकनीक से बदलेगा राशन वितरण का चेहरा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि “राशन परिवहन और प्रबंधन में सहायता- सार्वजनिक वितरण में स्वचालन (Automation) के साथ आय” की यह पहल बेहद सराहनीय है। सार्थक-पीडीएस योजना के इस दूसरे चरण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और अन्य आधुनिक तकनीकों का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाएगा। इससे राशन वितरण की पूरी व्यवस्था पहले से कहीं अधिक पारदर्शी, सटीक और लीक-प्रूफ बनेगी, जिससे पात्र परिवारों को उनका हक बिना किसी परेशानी के मिल सकेगा।

सम्बंधित ख़बरें

ट्विशा शर्मा केस: गिरीबाला सिंह के घर पहुंची CBI, कर रही है पूछताछ, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

Summer Safety Tips MP: भीषण गर्मी का प्रकोप, CM डॉ. मोहन यादव की प्रदेशवासियों से सावधानी बरतने की अपील

भोपाल में IPS अधिकारी और जज की 17 वर्षीय बेटी की मौत, सुसाइड के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Bhopal News: हमीदिया अस्पताल में खुले में हुआ पोस्टमॉर्टम, वीडियो वायरल होने के बाद प्रबंधन पर उठे सवाल

एक दशक में हुए डिजिटल सुधारों को मिली नई ताकत

मुख्यमंत्री ने पिछले दस वर्षों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में हुए क्रांतिकारी बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने लगातार तकनीक को बढ़ावा दिया है। बीते एक दशक में

  • लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (TPDS) का संपूर्ण कम्प्यूटरीकरण किया गया।
  • आईएम-पीडीएस (IM-PDS) और स्मार्ट पीडीएस जैसी डिजिटल पहलों को सफलतापूर्वक लागू किया गया।
  • ‘मेरा राशन’, ‘अन्न मित्र’, ‘राइटफुल टारगेटिंग डैशबोर्ड’ और ‘अन्न सहायता’ जैसे नागरिक-केंद्रित मंच तैयार किए गए।

पारदर्शिता के नए आयाम

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश में राशन कार्डों के डिजिटलीकरण, आधार सीडिंग, और उचित मूल्य की दुकानों (FPS) पर ई-पीओएस (e-PoS) मशीनों के माध्यम से स्वचालन जैसी तकनीकों ने पूरी व्यवस्था को बदल दिया है। ऑनलाइन आवंटन और कम्प्यूटरीकृत आपूर्ति-श्रृंखला (Supply-Chain) प्रबंधन के जरिए राशन की कालाबाजारी पर रोक लगी है।

यह भी पढ़ें : भीषण गर्मी का प्रकोप, CM डॉ. मोहन यादव की प्रदेशवासियों से सावधानी बरतने की अपील

खाद्यान्न सुरक्षा मजबूत होगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भरोसा जताया कि सार्थक-पीडीएस फेज-2 के लागू होने से न केवल खाद्यान्न सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि आधुनिक तकनीक के समावेश से मध्य प्रदेश सहित पूरे देश के करोड़ों लाभार्थियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

Sarthak pds phase 2 budget approval ai ration distribution

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2026 | 12:44 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Mohan Yadav
  • Naredra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.