इंदौर के एरोड्रम थाने में शिकायत करने पहुंचे व्यक्ति से मारपीट; थाना प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Police Misconduct Case Indore: शिकायत दर्ज कराने व्यक्ति से थाने में मारपीट की सूचना पर 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है, देर रात विधायक गोलू शुक्ला के समर्थक थाने पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।
Police personnel assault case at Aerodrome Police Station in Indore.
एरोड्रम थाने का घेराव करते बीजेपी विधायक के समर्थक(फोटो सोर्स - नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • एरोड्रम थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे व्यक्ति के साथ पुलिस ने की मारपीट।

  • थाना प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया गया निलंबित।

  • पुलिस कमिश्नर ने दिए विस्तृत जांच के आदेश।

Indore Aerodrome Police Station Assault Case: इंदौर शहर के एरोड्रम थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे एक व्यक्ति के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

देर रात पुलिस कमिश्नर ने प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर थाना प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। मामले में विस्तृत जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

गुंडों से विवाद के बाद शिकायत करने पहुंचा था पंकज चौबे

जानकारी के मुताबिक, पंकज चौबे नामक व्यक्ति का कुछ गुंडों से विवाद हुआ था। इसके बाद वह अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए एरोड्रम थाने पहुंचा था। आरोप है कि थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने शिकायत सुनने के बजाय उसके साथ मारपीट कर दी। थाने के भीतर हुई इस घटना को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

देर रात थाने पहुंचे विधायक गोलू शुक्ला के समर्थक

घटना की सूचना मिलने के बाद देर रात भारतीय जनता पार्टी विधायक गोलू शुक्ला के समर्थक एरोड्रम थाने पहुंच गए। मामले को लेकर थाने में हलचल बढ़ गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली और प्रारंभिक जांच कराई।

Police personnel assault case at Aerodrome Police Station in Indore.
Navratri Special: दतिया में 70 साल से जारी मूर्ति कला की परंपरा, ब्लुकिया परिवार गढ़ रहा मां दुर्गा का स्वरूप

थाना प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

प्रारंभिक जांच में पुलिसकर्मियों की भूमिका दोषपूर्ण पाए जाने के बाद पुलिस कमिश्नर ने सख्त कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी, सब इंस्पेक्टर और आरक्षकों समेत कुल 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। पुलिस कमिश्नर ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के निर्देश भी दिए हैं।

जांच में सामने आएंगे घटना से जुड़े तथ्य

फिलहाल मामले में विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में यह स्पष्ट होगा कि थाने में विवाद किन परिस्थितियों में हुआ, मारपीट की घटना कैसे हुई और इसमें शामिल पुलिसकर्मियों की भूमिका क्या रही। शिकायत लेकर थाने पहुंचे व्यक्ति के साथ कथित मारपीट और उसके बाद हुई निलंबन की कार्रवाई ने इंदौर पुलिस की जवाबदेही को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Police personnel assault case at Aerodrome Police Station in Indore.
OBC आरक्षण पर जबलपुर हाईकोर्ट के फैसले के बाद घमासान; मंत्री प्रहलाद पटेल बोले- सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com