भोपाल की सड़कों पर PWD के SDO का महा-संकल्प, PM Modi की अपील पर छोड़ी सरकारी कार; अब साइकिल का कर रहे इस्तेमाल
Bhopal News: PM Modi की ईंधन बचत की अपील का बड़ा प्रशासनिक असर देखने को मिला है। PWD के 54 वर्षीय SDO हरिनारायण त्रिपाठी ने अपनी कार त्यागकर दफ्तर और फील्ड वर्क के लिए साइकिल को अपना लिया है।
- Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
हरिनारायण त्रिपाठी, पीएम मोदी (सोर्स- डीजाइन इमेज)
PWD SDO Harinarayan Tripathi Cycle Initiative Bhopal: भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल, डीजल और गैस की बचत करने की अपील का असर अब ज़मीन पर दिखाई देने लगा है। शहर में कई नेता, अधिकारी और आम लोग ईंधन की खपत कम करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ हरिनारायण त्रिपाठी इन दिनों अपनी कार छोड़ साइकिल से ड्यूटी करते नजर आ रहे हैं।
54 वर्षीय हरिनारायण त्रिपाठी का कहना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री की अपील और देशहित की भावना से प्रेरित होकर यह फैसला लिया है। उनका मानना है कि ईंधन बचाना सिर्फ आर्थिक जरूरत नहीं, बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारी भी है। साथ ही साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी साबित हो रहा है।
साइकल से ही कर रहे घर के काम
बता दें कि हरिनारायण ने साइकिल को अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा बना लिया है। वह रोज अपने घर से चार इमली क्षेत्र तक साइकिल से आते-जाते हैं। इतना ही नहीं, विभागीय फील्ड वर्क और घर के छोटे-मोटे काम भी अब साइकिल से ही निपटा रहे हैं। उनका कहना है कि वे प्रतिदिन करीब 25 से 30 किलोमीटर तक साइकिल चलाते हैं। हरिनारायण के मुताबिक इससे न सिर्फ स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है, बल्कि ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
ट्विशा शर्मा केस: शाम 5 बजे होगा ट्विशा के शव का अंतिम संस्कार, 13 दिन बाद परिजनों ने लिया यह फैसला
रायसेन में दुर्लभ ‘चौसिंगा’ हिरण का शिकार, वन विभाग ने 12 बोर बंदूक और छुर्रों के साथ 4 शिकारियों को दबोचा
ट्विशा के शव का पोस्टमार्टम जारी, हाईकोर्ट की अनुमति के बाद दिल्ली एम्स की टीम कर रही दोबारा PM
इंदौर हनीट्रैप केस: हनीगर्ल्स के पास DIG स्तर के अधिकारियों के भी वीडियो! दिल्ली और गुजरात तक फैला था यह रैकेट
सरकारी अधिकारी की सकारात्मक पहल
राजधानी भोपाल की सड़कों पर एक सरकारी अधिकारी का साइकिल चलाकर दफ्तर पहुंचना इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे पर्यावरण संरक्षण, फिटनेस और ईंधन बचत की दिशा में प्रेरणादायक पहल मान रहे हैं।
साइकिल के उपयोग से बेहतर रहेगा स्वास्थय
कई नागरिकों का कहना है कि यदि अधिकारी और आम लोग इसी तरह साइकिल का उपयोग बढ़ाएं तो प्रदूषण कम होने के साथ स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। हरिनारायण की यह पहल अब शहर में सकारात्मक संदेश के रूप में देखी जा रही है।
यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस: शाम 5 बजे होगा ट्विशा के शव का अंतिम संस्कार, 13 दिन बाद परिजनों ने लिया यह फैसला
उज्जैन में भी अधिकारियों ने दिया ईंधन बचत का संदेश
बता दें कि, इसे पहले उज्जैन में भी सरकारी अधिकारियों ने ईंधन बचाने का संदेश दिया था। दरअसल, अधिकारियों ने सिंहस्थ 2028 के मेला क्षेत्र का निरिक्षण अलग-अलग कार की वजाए एक ही ट्रैवलर वैन से किया था।
