MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर तेज, 12 जिलों में अगले 24 घंटों में भारी वर्षा का अलर्ट

MP Monsoon Update : मध्य प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से अगले दिनों में तेज बारिश के आसार हैं।
Madhya Pradesh Rain News
मध्य प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट(फोटो सोर्स- नवभारत)
Updated on

Madhya Pradesh Rain Alert : मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में बारिश का दौर तेज हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच या उससे ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक सागर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश हो सकती है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा और सतना समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है।

पूर्वी मध्य प्रदेश में जमकर बरसेंगे बादल

पूर्वी मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने भी निचले इलाकों और जलभराव वाले क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है।

बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का असर

मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में 12 अगस्त को लो प्रेशर एरिया बना था, जो 13 अगस्त की सुबह डिप्रेशन में बदल गया। यह सिस्टम पश्चिम बंगाल और झारखंड की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से मानसून ट्रफ सक्रिय रहने की संभावना है, जिसके चलते मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Madhya Pradesh Rain News
रीवा का ऐसा गांव जहां महीनों से अंधेरे में जिंदगी, शिकायतों के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग, गहराया बिजली संकट

अब तक 20.7 इंच बारिश

मध्य प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक 524.8 मिलीमीटर यानी करीब 20.7 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। सामान्य तौर पर इस अवधि में 23.5 इंच बारिश होनी चाहिए थी। इस लिहाज से प्रदेश में अब तक करीब 2.8 इंच यानी 12 प्रतिशत कम बारिश हुई है।पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से करीब 20 प्रतिशत कम और पश्चिमी हिस्से में 5 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। हालांकि भोपाल, गुना, सीहोर, राजगढ़, ग्वालियर, अनूपपुर, भिंड, बुरहानपुर, देवास, बड़वानी, खंडवा और खरगोन में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में बंगाल की खाड़ी के सिस्टम और सक्रिय मानसून ट्रफ के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर और तेज होने की संभावना है।

Navbharat Live
navbharatlive.com