Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MPPSC 2026 के पदों में बढ़ोतरी, डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी की सीटें बढ़ीं; आयोग ने जारी किया नया शुद्धिपत्र

MPPSC Exam Update 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पदों में बड़ा बदलाव करते हुए नई रिक्ति सूची जारी की है। संशोधित आंकड़ों के अनुसार अब कुल पदों की संख्या 156 तक पहुंच गई है।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 21, 2026 | 10:10 PM

एमपीपीएससी अपडेट (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

MPPSC Exam 2026 Post Increase: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2026 के पदों में बड़ा बदलाव करते हुए नई रिक्ति सूची जारी की है। संशोधित आंकड़ों के अनुसार अब कुल पदों की संख्या 156 तक पहुंच गई है। आयोग ने विभिन्न विभागों से प्राप्त ताजा जानकारी के आधार पर यह संशोधन किया है।

नई व्यवस्था के तहत डिप्टी कलेक्टर के 17 पद स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें 15 पद नियमित कोटे और 2 पद प्रावधिक श्रेणी में शामिल हैं। वहीं उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के पदों में भी बढ़ोतरी की गई है। अब इस पद के लिए कुल 18 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं, जिनमें 16 नियमित और 2 प्रावधिक श्रेणी के तहत रखी गई हैं।

अब कुल रिक्तियों को बढ़ाकर किया 156

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की संशोधित सूची जारी की है। आयोग ने यह बदलाव आवेदन प्रक्रिया के दौरान विभागों से मिली नई जानकारी के आधार पर किया है। जारी शुद्धिपत्र क्रमांक 04/29/2025 के मुताबिक अब कुल रिक्तियों की संख्या बढ़कर 156 हो गई है। आयोग ने बताया कि इससे पहले विज्ञापन क्रमांक 29/2025, दिनांक 31 दिसंबर 2025 के तहत प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। बाद में विभागों से प्राप्त अद्यतन विवरण के आधार पर पदों की संख्या में संशोधन किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

इंदौर हनी ट्रैप केस: कभी नरयावली सीट से मांगा था BJP का टिकट, अब पुलिस कस्टडी में; जानें कौन है रेशू चौधरी

मध्यप्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी तेज, रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली कमेटी 23 मई को पहुंचेगी इंदौर

भोपाल को मिला दूसरा रेलवे जंक्शन, संत हिरदाराम नगर स्टेशन का बढ़ा विधिक दर्जा; अब और भी बेहतर होगी कनेक्टिविटी

MP News: सिलेबस में शामिल होगी सम्राट विक्रमादित्य और महर्षि सांदीपनि की गाथा; CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

16 पद बैकलॉग श्रेणी में शामिल

जारी संशोधित सूची के मुताबिक कुल 156 पदों में से 140 पद नियमित भर्ती के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि 16 पद बैकलॉग श्रेणी के अंतर्गत रखे गए हैं। आयोग ने बताया कि सभी विभागों में पदों का वर्गवार आरक्षण तय किया गया है। इन रिक्तियों में अनारक्षित वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग सीटों का प्रावधान किया गया है।

यह भी पढ़ें: इंदौर हनी ट्रैप केस: कभी नरयावली सीट से मांगा था BJP का टिकट, अब पुलिस कस्टडी में; जानें कौन है रेशू चौधरी

परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध

राज्य सेवा परीक्षा 2026 से जुड़ी विस्तृत जानकारी और संशोधित रिक्तियों का पूरा विवरण आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। नई सूची में प्रशासनिक सेवा, वित्त, सहकारिता, श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, खाद्य, राजस्व समेत कई अन्य विभागों के पद शामिल किए गए हैं।

Mppsc exam 2026 post increase to 156 new corrigendum released

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 21, 2026 | 10:10 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • government service
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.