मध्य प्रदेश में मौसम मेहरबान, लू की विदाई और बारिश की एंट्री से गिरा तापमान, आज 36 जिलों में अलर्ट
Rain Alert In MP: मध्य प्रदेश में बारिश और तेज आंधी के चलते लू का असर खत्म हो गया है। मौसम विभाग ने 36 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। अगले 4 दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
- Written By: प्रीतेश जैन
कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के चलते प्रदेशभर में भीषण गर्मी और लू का असर लगभग खत्म हो गया है। पिछले कई दिनों से जारी प्री-मानसून गतिविधियों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और अधिकांश शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बुधवार को इंदौर, उज्जैन समेत 36 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार नीमच, मंदसौर और आगर-मालवा में 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल, हरदा, खंडवा, देवास, शाजापुर, राजगढ़, खरगोन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर और बड़वानी समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
10 डिग्री तक गिरा पारा
इस बार नौतपा के दौरान भी प्रदेश में मौसम सामान्य नहीं रहा। नौ दिनों तक कई जिलों में आंधी, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि देखने को मिली। लगातार बदले मौसम के कारण दिन और रात के तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
सम्बंधित ख़बरें
हरियाली बचाने के लिए इंदौर में पेड़ काटने पर निगम की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना
इंदौर में स्वच्छता सर्वेक्षण के सौंदर्यीकरण कार्यों में पेंट घोटाले का आरोप, एमआईसी सदस्य ने पकड़ी गड़बड़ी
MP News: 5200 पेसा मोबिलाइजरों की सेवा समाप्ति पर बवाल; हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट
IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी पर IIM इंदौर करेगा स्पेशल स्टडी, कम उम्र में सफलता के माइंडसेट पर होगी रिसर्च
प्रमुख शहरों का तापमान
मंगलवार को प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी तापमान सामान्य से कम रहा। भोपाल और ग्वालियर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इंदौर में 38.2 डिग्री, उज्जैन में 37.5 डिग्री और जबलपुर में 38.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। खंडवा में पारा 40.1 डिग्री और खजुराहो में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान पचमढ़ी रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
4 दिनों तक नहीं बढ़ेगा तापमान
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन का प्रभाव बना हुआ है। इसी वजह से बारिश और आंधी का सिलसिला जारी है। आने वाले चार दिनों तक मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है, जिससे तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी।
ये भी पढ़ें : ‘बार-बार जमानत मिल रही है…’, राजा रघुवंशी हत्याकांड की बरसी पर भाई विपिन ने दोहराई CBI जांच की मांग
20 से 22 जून तक आएगा मानसून
वहीं मानसून को लेकर भी नया अनुमान सामने आया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री सामान्य तारीख से कुछ दिन देरी से हो सकती है। आमतौर पर 15 जून के आसपास मानसून प्रदेश में पहुंचता है, लेकिन इस बार 20 से 22 जून के बीच मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं, जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलने का सिलसिला जारी रहेगा।
