-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Mp Transfer Dispute Minister Narayan Singh Kushwaha Vs Secretary John Kingsley
मध्य प्रदेश में तबादलों पर मचा घमासान, मंत्री और सचिव आमने-सामने, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव तक पहुंचा मामला
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
MP Transfer News : MP के उद्यानिकी विभाग के तबादलों को लेकर मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा और सचिव जॉन किंग्सली के बीच विवाद गहरा गया। मामला मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव तक पहुंचा। शासन ने जांच शुरू की है।

सचिव और मंत्री (फोटो सोर्स- नवभारत)
Madhya Pradesh Transfer Dispute: मध्यप्रदेश में तबादला सत्र समाप्त होने के बाद भी ट्रांसफर को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार मामला सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा और उनके विभाग के सचिव जॉन किंग्सली (आईएएस) के बीच खुलकर सामने आया है। दोनों के बीच तबादला सूची को लेकर बढ़ा विवाद अब मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव तक पहुंच गया है। मामले को लेकर शासन स्तर पर गोपनीय जांच शुरू कर दी गई है।
मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को भेजी नोटशीट में आरोप लगाया है कि उद्यानिकी विभाग में तबादलों के दौरान सचिव जॉन किंग्सली ने मनमाने तरीके से निर्णय लिए। उनका कहना है कि उन्होंने तीन विधायकों और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की अनुशंसा वाले नाम तबादलों के लिए भेजे थे, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। मंत्री का दावा है कि दो बार नोटशीट भेजने के बावजूद उन अधिकारियों के तबादले नहीं किए गए।
सचिव पर व्यक्तिगत हित का आरोप
मंत्री ने आरोप लगाया कि सचिव ने केवल उन्हीं तबादलों को मंजूरी दी, जिनमें उनका व्यक्तिगत हित था, जबकि मंत्री की ओर से भेजी गई सूची को रोक दिया गया। उन्होंने इस पूरे मामले को प्रशासनिक प्रक्रिया की अनदेखी बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर:पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस की भोपाल तक युवा स्वाभिमान साइक्लोथॉन, यात्रा के बाद स्वच्छता पर उठे सवाल
उज्जैन की महाकाल की सवारी को लेकर बड़ा फैसला! 3 अगस्त से बदल जाएगी दर्शन व्यवस्था, जानिए नए नियम
उज्जैन: पशु चोरी के साथ जहरीली शराब की तस्करी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 7.57 लाख का मशरूका जब्त
उमरिया में प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को चादर में उठाकर सड़क तक लाए ग्रामीण, महिलाओं ने रोड पर रोप दिया धान
सचिव ने खारिज किए आरोप
वहीं, सचिव जॉन किंग्सली ने मंत्री के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि मंत्री के साथ बैठक में जिन नामों पर सहमति बनी थी, बाद में ट्रांसफर के लिए अलग सूची भेजी गई। नियमों और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए उस सूची पर कार्रवाई नहीं की गई। सचिव का कहना है कि सभी निर्णय नियमानुसार लिए गए हैं।
वहाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट लगाया
विवाद तब और गंभीर हो गया जब मंत्री ने अपनी शिकायत के साथ एक कथित व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट भी संलग्न किया। मंत्री का दावा है कि चैट में पैसे की मांग किए जाने के संकेत हैं। हालांकि, इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
कांग्रेस ने साधा निशाना
इस विवाद पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केके मिश्रा ने भी सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि “मध्यप्रदेश के सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि सचिव जॉन किंग्सली ने अपने ‘इंटरेस्ट’ के तबादले किए और पैसे मांगे जाने से जुड़ी कथित व्हाट्सएप चैट भी भेजी है। रामराज्य, सुशासन, पारदर्शी प्रशासन, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और प्रशासनिक अराजकता जैसे दावों की परिभाषा अब खुद सरकार के एक मंत्री के लिखित आरोपों से सामने आ गई है।
ये भी पढ़ें : इंदौर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस की भोपाल तक युवा स्वाभिमान साइक्लोथॉन, यात्रा के बाद स्वच्छता पर उठे सवाल
गोपनीय जांच शुरू
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री मोहन यादव और मुख्य सचिव के संज्ञान में मामला आने के बाद शासन ने गोपनीय जांच शुरू कर दी है। सचिव से पूरे मामले पर लिखित जवाब भी मांगा गया है। अब सभी की नजर इस जांच पर टिकी है कि यह विवाद केवल प्रशासनिक मतभेद तक सीमित है या आरोपों में कोई तथ्य भी सामने आता है।
Mp transfer dispute minister narayan singh kushwaha vs secretary john kingsley
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मध्य प्रदेश में तबादलों पर मचा घमासान, मंत्री और सचिव आमने-सामने, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव तक पहुंचा मामला
Jul 14, 2026 | 11:30 AMअमरावती में बोगस सोयाबीन बीजों के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, खाली थैलियां पहनकर SDO दफ्तर पर प्रदर्शन
Jul 14, 2026 | 11:26 AMIPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव! फ्लेमिंग के बाद अब इन कोचों की भी हो सकती है छुट्टी
Jul 14, 2026 | 11:24 AMमहिंद्रा ने दिया ग्राहकों को झटका! बोलेरो नियो प्लस की कीमतों में भारी इजाफा, देखें नई लिस्ट
Jul 14, 2026 | 11:21 AMएक मरीज एक रिश्तेदार, मेयर रितु तावड़े का सख्त निर्देश, मुंबई के अस्पतालों में बढ़ती भीड़ पर लगेगी लगाम
Jul 14, 2026 | 11:19 AMसुनेत्रा पवार के NCP अध्यक्ष पद पर मंडराया खतरा, पार्टी नेता ने चुनाव प्रक्रिया को दी चुनौती, नए चुनाव की मांग
Jul 14, 2026 | 11:10 AMनासिक में बड़ा सड़क हादसा: येवला-नांदगांव हाईवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस, 1 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
Jul 14, 2026 | 11:05 AMवीडियो गैलरी

रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM














