MP राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर, विधायकों को आज कर्नाटक शिफ्ट कर रही पार्टी
Congress MLAs Karnataka Trip: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सतर्क हो गई है। क्रॉस वोटिंग की आशंका के बीच पार्टी ने विधायकों की बैठक बुलाई और उन्हें कर्नाटक भेजने की तैयारी है।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
कांग्रेस मीटिंग, फाइल फोटो (सोर्स- नवभारत)
MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस के खाते वाली सीट पर भाजपा द्वारा प्रत्याशी उतारे जाने के बाद मुकाबला दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन दाखिल करने के कुछ ही समय बाद भाजपा प्रत्याशी महेश केवट ने भी अपना पर्चा भर दिया, जिससे चुनावी समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
इसी बीच कांग्रेस ने अपने विधायकों को एकजुट रखने की कवायद शुरू कर दी है। सोमवार देर शाम नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के सरकारी निवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायकों को आगामी दिनों के लिए तैयार रहने को कहा गया। सूत्रों के अनुसार पार्टी ने सभी विधायकों से करीब 10 दिनों का समय निकालने और यात्रा के लिए तैयार रहने को कहा है।
कर्नाटक रवाना होंगे कांग्रेस विधायक
मंगलवार को कांग्रेस विधायक भोपाल से कर्नाटक के लिए रवाना हो सकते हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि विधायकों को स्वेच्छा से इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहा गया है। किसी पर दबाव नहीं बनाया गया है। कुछ विधायकों ने पारिवारिक और व्यक्तिगत कारणों का हवाला भी दिया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कितने विधायक यात्रा में शामिल होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 640 लीटर संदिग्ध घी जब्त, 21 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
Photo: देश के नए शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, जानिए उनसे जुड़ी 8 अहम बातें
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
विधायकों को एकजुट रख रही पार्टी
विधायकों को दोपहर तक भोपाल एयरपोर्ट पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ विधायक अपने परिवार के सदस्यों के साथ भी यात्रा करेंगे। बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि पार्टी को अपने सभी विधायकों पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया और मतदान की रणनीति को लेकर पार्टी लगातार तैयारी कर रही है। सिंघार ने यह भी कहा कि सभी राजनीतिक दल अपने विधायकों को संगठित रखते हैं और कांग्रेस भी वही कर रही है।
ये भी पढ़ें : MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
मेरे संपर्क में हैं भाजपा के कुछ विधायक
वहीं, चुरहट विधायक अजय सिंह ने कहा कि पार्टी में सब कुछ सामान्य है। उन्होंने कहा कि उनके संपर्क में भाजपा के कुछ विधायक भी हैं और आने वाले समय में स्थिति साफ हो जाएगी। वहीं कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक सोहन बाल्मीकि ने भाजपा पर लोकतांत्रिक परंपराओं को प्रभावित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं और पार्टी किसी भी राजनीतिक चुनौती का मजबूती से सामना करेगी।
