Project Cheetah: कूनो में गूंजी 4 नए चीता शावकों की किलकारी, देश में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 56

Project Cheetah : कूनो नेशनल पार्क में भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने चार शावकों को जन्म दिया। नए जन्म के साथ देश में चीतों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है।
Kuno National Park Project Cheetah
कूनो नेशनल पार्क में 4 शावकों का जन्मफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Kuno National Park News : श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से ‘प्रोजेक्ट चीता’ को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने खुले जंगल में चार शावकों को जन्म दिया है। इन नए शावकों के जन्म के साथ ही देश में चीतों की कुल संख्या 52 से बढ़कर 56 हो गई है।

मादा चीता KGP12 का खुले जंगल में शावकों को जन्म देना प्रोजेक्ट चीता के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। KGP12 दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता ‘गामिनी’ की बेटी है। गामिनी भारत में शावकों को जन्म देने वाली पहली चीता थी। अब उसकी बेटी के मां बनने से भारत में चीतों की दूसरी पीढ़ी की शुरुआत हुई है।

भारतीय जलवायु में ढलने का संकेत

KGP12 द्वारा खुले जंगल में शावकों को जन्म दिए जाने को भारत में चीतों के प्राकृतिक रूप से बसने और बढ़ने की दिशा में अहम कदम बताया जा रहा है। प्रोजेक्ट चीता के तहत विदेशों से चीतों को भारत लाने के बाद अब उनके यहां जन्म लेने और आगे बढ़ने का सिलसिला जारी है।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दी जानकारी

चार नए शावकों के जन्म की जानकारी केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए साझा की। उन्होंने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए लिखा, “4 साल, 4 नई जिंदगियां - प्रोजेक्ट चीता के लिए यह उम्मीद और सफलता का प्रतीक है।”

17 सितंबर 2022 को शुरू हुआ था सफर

भारत में चीतों को फिर से आबाद करने की शुरुआत 17 सितंबर 2022 को हुई थी। पहली खेप में 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क लाया गया था। अब चार साल के भीतर देश में चीतों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है। इनमें 36 चीते भारत की धरती पर जन्मे हैं।

Kuno National Park Project Cheetah
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ से पहले कांग्रेस का सरकार पर हमला, पटवारी बोले- रोज खड़े किए जा रहे नए विवाद

कूनो में 53, गांधी सागर में 3 चीते

मौजूदा स्थिति के मुताबिक, देश में कुल 56 चीतों में से 53 कूनो नेशनल पार्क में मौजूद हैं। वहीं 3 चीतों को मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में रखा गया है। नए शावकों के जन्म के साथ प्रोजेक्ट चीता के तहत भारत में चीतों के कुनबे में एक और बढ़ोतरी हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com