स्वतंत्रता दिवस पर CM मोहन यादव करेंगे पदक अलंकरण, पुलिस-होमगार्ड के 47 अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित

CM Mohan Yadav Independence Day : स्वतंत्रता दिवस पर CM मोहन यादव पुलिस और होमगार्ड के 47 अधिकारी-कर्मचारियों को पदक प्रदान करेंगे। 9 विशिष्ट सेवा, 33 सराहनीय सेवा और 2 जीवन रक्षा पदक दिए जाएंगे।
MP Police Medal Award 2026
सीएम मोहन यादव(फोटो सोर्स- नवभारत)
Updated on

MP Police Award Ceremony : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश में पुलिस, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पदक अलंकरण समारोह में कुल 47 अधिकारी-कर्मचारियों और व्यक्तियों को सम्मानित करेंगे। समारोह में राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक और सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक प्रदान किए जाएंगे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के 9 विशिष्ट सेवा पदक और 33 सराहनीय सेवा पदक दिए जाएंगे। इन पदकों के लिए चयनित अधिकारियों ने लंबे समय तक अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन करते हुए पुलिस सेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

इन्हें मिलेगा विशिष्ठ सेवा पदक

विशिष्ट सेवा पदक पाने वालों में लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख, बीएसएफ नई दिल्ली के पुलिस महानिरीक्षक मकरन्द देऊस्कर, उज्जैन जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राकेश गुप्ता और इंदौर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।

33 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक

राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक के लिए पुलिस विभाग के 33 अधिकारियों और कर्मचारियों का चयन किया गया है। इनमें गृह विभाग की विशेष कर्तव्य अधिकारी कृष्णावेणी देशावतु, छतरपुर के उप पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार खत्री, पुलिस मुख्यालय भोपाल के डीआईजी मनोज कुमार राय सहित कई अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा एसटीएफ, लोकायुक्त, विशेष शाखा, साइबर मुख्यालय, ईओडब्ल्यू और पुलिस मुख्यालय में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा।

होमगार्ड के तीन स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

पुलिस विभाग के अलावा होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा से जुड़े तीन स्वयंसेवकों को भी राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें शाजापुर के संतोष कुमार शुक्ला, उज्जैन के सुनील कुमार जैन और इंदौर के नरेंद्र अवस्थी शामिल हैं।

दो लोगों को मिलेगा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक

समारोह में दो लोगों को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक भी प्रदान किए जाएंगे। इनमें मंदसौर के स्वर्गीय मनोहर सिंह चौहान को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा। वहीं दमोह जिले के कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा को भी इस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

MP Police Medal Award 2026
दतिया में भाजपा पार्षद कोमल अहिरवार पर जानलेवा हमला, फायरिंग और पत्थरबाजी से मचा हड़कंप

सेवा और समर्पण का होगा सम्मान

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाला यह पदक अलंकरण समारोह पुलिस, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा से जुड़े उन कर्मचारियों के योगदान को सम्मान देगा, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन किया है। सरकार की ओर से इन अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com