MP में स्वतंत्रता दिवस पर कौन कहां फहराएगा तिरंगा? भोपाल में CM मोहन यादव, जिलों में मंत्रियों को जिम्मेदारी

CM Mohan Yadav Flag Hoisting : मध्य प्रदेश में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जिम्मेदारियां तय। भोपाल में CM मोहन यादव, ग्वालियर में नरेंद्र सिंह तोमर और जिलों में मंत्री फहराएंगे तिरंगा।
MP Independence Day Flag Hoisting Schedule
स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में झंडा फहराएंगे CM मोहन यादव(फोटो सोर्स- नवभारत)
Updated on

MP Independence Day Flag Hoisting : मध्य प्रदेश में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रमों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह राजधानी भोपाल में आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और प्रदेशवासियों के नाम अपना संदेश देंगे। भोपाल समेत सभी जिला मुख्यालयों पर स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ध्वजारोहण करेंगे। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को मंदसौर और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को रीवा में ध्वजारोहण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा प्रदेश के अलग-अलग जिला मुख्यालयों पर कैबिनेट मंत्रियों को मुख्य अतिथि के रूप में भेजा गया है।

इन जिलों में कैबिनेट मंत्री फहराएंगे तिरंगा

इंदौर में तुलसीराम सिलावट, जबलपुर में राकेश सिंह, देवास में कैलाश विजयवर्गीय, नरसिंहपुर में प्रहलाद सिंह पटेल, खंडवा में डॉ. कुंवर विजय शाह, सागर में गोविंद सिंह राजपूत और छिंदवाड़ा में राव उदय प्रताप सिंह ध्वजारोहण करेंगे। सीहोर में करन सिंह वर्मा, मंडला में संपतिया उइके, मुरैना में एदल सिंह कंषाना, झाबुआ में निर्मला भूरिया, खरगोन में विश्वास कैलाश सारंग, दतिया में नारायण सिंह कुशवाह और अलीराजपुर में नागर सिंह चौहान तिरंगा फहराएंगे।

शिवपुरी से शाजापुर तक मंत्रियों को जिम्मेदारी

शिवपुरी में प्रद्युम्न सिंह तोमर, श्योपुर में राकेश शुक्ला और शाजापुर में इंदर सिंह परमार ध्वजारोहण करेंगे। राज्य सरकार ने इन जिला मुख्यालयों पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की जिम्मेदारी संबंधित मंत्रियों को दी है। सभी जिलों में समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ सांस्कृतिक और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

राज्य मंत्रियों को भी मिली जिम्मेदारी

राज्य मंत्रियों को भी अलग-अलग जिलों में ध्वजारोहण की जिम्मेदारी दी गई है। टीकमगढ़ में कृष्णा गौर, दमोह में धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी, अनूपपुर में दिलीप जायसवाल, उज्जैन में गौतम टेटवाल, विदिशा में लखन पटेल और राजगढ़ में नारायण सिंह पंवार ध्वजारोहण करेंगे। रायसेन में नरेंद्र शिवाजी पटेल, सतना में प्रतिमा बागरी, छतरपुर में दिलीप अहिरवार और सिंगरौली में राधा सिंह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी।

MP Independence Day Flag Hoisting Schedule
रक्षाबंधन से पहले CM मोहन यादव का बड़ा तोहफा, 57 लाख से ज्यादा हितग्राहियों के खातों में पहुंचे 310 करोड़ रुपए

24 जिलों में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण

जिन जिला मुख्यालयों पर मंत्रियों को ध्वजारोहण की जिम्मेदारी नहीं दी गई है, वहां संबंधित जिले के कलेक्टर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इनमें रतलाम, शहडोल, नर्मदापुरम, धार, बालाघाट, पांढुर्णा, सिवनी, निवाड़ी, सीधी, बड़वानी, मऊगंज, गुना, उमरिया, आगर-मालवा, हरदा, नीमच, अशोकनगर, कटनी, भिंड, पन्ना, बैतूल, डिंडोरी, मैहर और बुरहानपुर शामिल हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com