Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मई में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आज करीब 3 रुपए की बढ़ोतरी, देखें MP के शहरों की रेट लिस्ट

Petrol Diesel Price Hike: देश में इस महीने चौथी बार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। मई में पेट्रोल-डीजल कुल 8 रुपए महंगा हो चुका है। राजधानी भोपाल में पेट्रोल 114 रुपए के पार पहुंचा।

  • Written By: प्रीतेश जैन
Updated On: May 25, 2026 | 08:15 AM

कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

MP Petrol Diesel News: ऑयल कंपनियों ने करीब 11 दिन के अंदर पेट्रोल और डीजल के रेट में फिर बढ़ोतरी की है। 25 मई को पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा कर दिया है। मध्य प्रदेश में यह रेट 3 रुपए तक बढ़े हैं। नए रेट सामने आने के बाद अब एमपी में डीजल 100 रुपए पार हो गया है, जबकि पेट्रोल के 116 रुपए या इससे ज्यादा कीमत हो गई है।

9 दिन में पेट्रोल-डीजल की कीमत में चौथी बार बढ़ोतरी की गई है। पिछली बार 15 मई 2026 को पहली बार करीब 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ोतरी हुई। 19 मई 2026 को दूसरी बार करीब 90 पैसे प्रति लीटर दाम बढ़ाए गए। तीसरी बार 23 मई 2026 को 87-91 पैसे प्रति लीटर तक कीमत बढ़ी और आज 25 मई को चौथी बार करीब 3-3 रुपए का इजाफा हुआ है। इस तरह इस महीने अब तक पेट्रोल-डीजल करीब 8 रुपए महंगा हो चुका है।

MP के शहरों में पेट्रोल-डीजल का रेट

नए रेट के मुताबिक, भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपए और डीजल 99.74 रुपए में हो गई है। प्रदेश के 5 बड़े शहरों में उज्जैन में तेल सबसे ज्यादा महंगा है। डीजल 100.11 रुपए और पेट्रोल 115.03 रुपए में मिलेगा। इंदौर में 114.54 रुपए में पेट्रोल और 99.57 रुपए में डीजल दिया जाएगा। जबलपुर और ग्वालियर में भी कीमतें बढ़ी है।

सम्बंधित ख़बरें

मध्य प्रदेश में आज से नौतपा की शुरुआत, 4 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, इन जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी

भोपाल में UPSC प्रीलिम्स-2026 का महा-आयोजन, 36 केंद्रों पर 12 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दिया एग्जाम

ट्विशा शर्मा केस: 13 दिन बाद हुई अंतिम विदाई, भाई ने दी ट्विशा के शव को मुखाग्नि; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

MP News: भोपाल, जबलपुर, सागर समेत कई संभागों में हीटवेव का रेड अलर्ट; जानें आखिर क्यों पढ़ रही इतनी गर्मी

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्यों हुई बढ़ोतरी?

इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे, जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। क्रूड की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में आज से नौतपा की शुरुआत, 4 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, इन जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी

दाम में बढ़ोतरी का असर

पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी का सीधा असर महंगाई के रूप में देखने को मिलेगा। ईंधन महंगा होने से ट्रक का मालभाड़ा बढ़ेगा और दूसरे राज्यों से आने वाले फल-सब्जियां और दूसरे उत्पाद महंगे हो जाएंगे। इसके साथ ही डीजल महंगा होने से खेती की लागत बढ़ जाएगी। सार्वजनिक परिवह बस और ऑटो के किराये में भी बढ़ोतरी हो जाएगी।

Mp petrol diesel price hike fuel rates increased in madhya pradesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2026 | 08:15 AM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh News
  • Petrol and diesel prices

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.