

Madhya Pradesh Government Training Program: मध्य प्रदेश सरकार ने Nigam Mandal Board और प्राधिकरणों में हाल ही में नियुक्त किए गए पांच दर्जन से अधिक नेताओं को अब शासन की कार्यप्रणाली समझाने की तैयारी कर ली है। 'मंत्री' का दर्जा प्राप्त इन नवनियुक्त अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के लिए 18 मई सोमवार को राजधानी के अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
सुबह 9 बजे से शुरू होने वाले इस प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन स्वयं मुख्यमंत्री करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे तक चलेगा, जिसमें मुख्यमंत्री इन पदाधिकारियों को जनहित और सुशासन की दिशा में प्रभावी ढंग से कार्य करने का मार्गदर्शन देंगे।
प्रशिक्षण की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें 18 विभागों के अपर मुख्य सचिव (ACS), प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, सभी 63 पदाधिकारियों को इस प्रशिक्षण में शामिल होना अनिवार्य है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की इस पहल को निगम-मंडलों के कामकाज को अधिक सक्रिय, प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, ताकि ये नेता बिना किसी देरी के अपनी नई भूमिकाओं में परिणाम देना शुरू कर सकें।