MP के नए DGP की नियुक्ति में फंसा 'रिश्तेदारी' का पेंच? CEC के करीबी उपेंद्र के नाम पर विपक्ष के हमलों का डर!

MP DGP Appointment Update : MP के नए DGP को लेकर अब तक आदेश जारी नहीं हुआ है। CEC के करीबी उपेंद्र जैन को लेकर सरकार को विपक्ष के निशाने पर आने का डर है। ऐसे में कैलाश मकवाना को एक्सटेंशन मिल सकता है।
MP New DGP Appointment
cec ज्ञानेश कुमार और ips उपेंंद्र जैनफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • एमपी के नए DGP की नियुक्ति को लेकर अब तक जारी नहीं हुआ आदेश।

  • CEC ज्ञानेश कुमार के करीबी उपेंद्र जैन को लेकर विपक्ष के निशाने पर आने का डर।

  • 3 महीने के लिए कैलाश मकवाना को दिया जा सकता है सेवा विस्तार।

Kailash Makwana Service Extension : मध्य प्रदेश पुलिस के नए मुखिया की नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। 1991 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के डीजी उपेंद्र कुमार जैन का नाम लगभग तय माने जाने के बावजूद, अंतिम आदेश जारी होने में देरी ने कई सवाल खड़े कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, उपेंद्र जैन की देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से करीबी रिश्तेदारी इस नियुक्ति की राह में बड़ा राजनीतिक पेंच बनती दिख रही है।

20 नवंबर को लगी थी पैनल पर मुहर

वर्तमान डीजीपी कैलाश मकवाना 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। नए डीजीपी के चयन के लिए 20 नवंबर को दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग की बैठक हुई थी, जिसमें एमपी के मुख्य सचिव और डीजीपी भी शामिल हुए थे। इस बैठक में तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव का पैनल तैयार किया गया था। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री मोहन यादव की उज्जैन में एसपी रह चुके उपेंद्र जैन की कार्यशैली से वाकिफ होना और केंद्र में उनकी अच्छी पकड़ के चलते उनके नाम पर लगभग सहमति बन गई थी।

क्यों टल सकती है नियुक्ति?

प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि सरकार उपेंद्र जैन की नियुक्ति का आदेश जारी करने से पहले हर राजनीतिक नफा-नुकसान तौल रही है। सरकार को विपक्ष के निशाने पर आने का डर है, क्योंकि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहले से ही विपक्षी दलों के निशाने पर हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि उनके करीबी रिश्तेदार उपेंद्र जैन को मध्य प्रदेश का डीजीपी बनाया जाता है तो कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष इसे हितों के टकराव और राजनीतिक उपकार का मुद्दा बना सकता है।

MP New DGP Appointment
मध्य प्रदेश के नए DGP के लिए पैनल तैयार, उपेंद्र जैन, वरुण कपूर और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव का नाम फाइनल

कैलाश मकवाना को सेवा विस्तार का विकल्प

विवादों से बचने के लिए केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार के स्तर पर एक नए विकल्प पर भी विचार होने की खबरें हैं। चर्चा है कि नए डीजीपी की नियुक्ति को फिलहाल टालते हुए मौजूदा डीजीपी कैलाश मकवाना को 3 से 6 महीने का सेवा विस्तार दिया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो आने वाले महीनों में वरिष्ठता और शेष सेवा अवधि के नियमों के तहत पैनल के समीकरण भी बदल सकते हैं।

यूपी चुनाव के बाद उपेंद्र जैन का डीजीपी बनना तय

माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद ज्ञानेश कुमार का मुद्दा शांत हो सकता है, जिसके बाद उपेंद्र जैन का डीजीपी बनाना लगभग तय माना जा रहा है। यूपी चुनाव तक तीन महीने के लिए वर्तमान डीजीपी कैलाश मकवाना को सेवा विस्तार दिया जा सकता है।