Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिजली बिल भुगतान को लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन तोमर की चेतावनी, फर्जी कॉल और व्हाट्सएप मैसेज से रहें अलर्ट

Pradyuman Singh Tomar Alert: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बिजली उपभोक्ताओं को फर्जी कॉल और मैसेज से सावधान रहने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा केवल अधिकृत माध्यमों से बिल भुगतान करें।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 11, 2026 | 11:24 AM

प्रद्युमन सिंह तोमर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

MP Electricity Bill Fraud Alert: मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बिजली बिलों का भुगतान केवल अधिकृत माध्यमों से ही करें। उन्होंने चेतावनी दी है कि फर्जी कॉल, एसएमएस और व्हाट्सएप संदेशों के जरिए साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिनसे सावधान रहने की आवश्यकता है।

ऊर्जा मंत्री ने स्पष्ट किया कि बिजली कंपनी की ओर से किसी निजी मोबाइल नंबर से कॉल या मैसेज भेजकर भुगतान करने के लिए कभी नहीं कहा जाता। उपभोक्ताओं को केवल अधिकृत प्लेटफॉर्म और प्रमाणित माध्यमों का ही उपयोग करना चाहिए।

अधिकृत माध्यमों से करें भुगतान

मंत्री ने बताया कि उपभोक्ता अपने बिजली बिलों का भुगतान नकद रूप में कंपनी के जोन कार्यालय, वितरण केंद्र, पीओएस मशीन या अधिकृत भुगतान केंद्रों जैसे एमपी ऑनलाइन और कॉमन सर्विस सेंटर पर कर सकते हैं। इसके अलावा डिजिटल माध्यमों जैसे नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट-डेबिट कार्ड, ईसीएस, बीबीपीएस, फोनपे, गूगल पे, पेटीएम, अमेजन पे, व्हाट्सएप पे और उपाय मोबाइल ऐप के जरिए भी भुगतान की सुविधा उपलब्ध है।

सम्बंधित ख़बरें

प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में होगा सामूहिक योगाभ्यास, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जुटेंगे छात्र

ट्विशा शर्मा केस: CBI ने तेज की जांच, मनोचिकित्सक और गर्भपात कराने वाली डॉक्टर से पूछताछ

उज्जैन: नवविवाहिता की मौत मामले में पति और सास-ससुर गिरफ्तार, डाइंग डिक्लेरेशन के बाद हत्या का केस दर्ज

खंडवा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: मल्टी में पुलिस ने मारा छापा, 3 युवतियों और 6 युवकों को हिरासत में लिया

केवल अधिकृत आईडी से भेजे जाते हैं संदेश

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि बिजली कंपनी की ओर से एसएमएस और व्हाट्सएप संदेश केवल निर्धारित सेंडर आईडी 07552551222 से ही भेजे जाते हैं। अन्य किसी नंबर या निजी आईडी से आए संदेशों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। भुगतान प्रक्रिया के लिए उपभोक्ता पहचान संख्या (IVRS नंबर) आवश्यक होती है।

बिजली काटने की धमकी देकर ठगी

कंपनी के संज्ञान में आया है कि साइबर ठग उपभोक्ताओं को फोन कॉल और मैसेज भेजकर बिजली बिल बकाया होने और कनेक्शन काटने की धमकी देते हैं। इसके बाद लिंक पर क्लिक करने, ओटीपी साझा करने या किसी नंबर पर पैसे ट्रांसफर करने के लिए दबाव बनाया जाता है। ऊर्जा विभाग ने ऐसे सभी संदेशों को पूरी तरह फर्जी बताया है।

उपभोक्ताओं से सतर्क रहने की अपील

मंत्री ने कहा कि उपभोक्ता किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर ओटीपी, पिन नंबर या बैंकिंग जानकारी साझा न करें। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी लगातार नए तरीकों से लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।

ये भी पढ़ें : उज्जैन: नवविवाहिता की मौत मामले में पति और सास-ससुर गिरफ्तार, डाइंग डिक्लेरेशन के बाद हत्या का केस दर्ज

साइबर ठगी होने पर तुरंत शिकायत करें

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता के साथ साइबर ठगी की घटना होती है तो तुरंत भारत सरकार की साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई जाए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Mp electricity bill fraud alert pradyuman singh tomar cyber fraud warning

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 11, 2026 | 11:24 AM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.