राज्यसभा चुनाव पर गरमाई सियासत: जीतू पटवारी का भाजपा पर हमला, बोले- ‘अलीबाबा और 40 चोर की सरकार’
MP Political News: राज्यसभा चुनाव के बीच कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सरकार को “अलीबाबा और 40 चोर” बताते हुए भ्रष्टाचार और लोकतंत्र पर गंभीर आरोप लगाए।
- Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
जीतू पटवारी (फोटो सोर्स- नवभारत)
Jitu Patwari Statement on BJP Government: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए प्रदेश सरकार को “अलीबाबा और 40 चोर की सरकार” करार दिया।
भोपाल में मीडिया से बातचीत के दौरान पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार इसे रोकने के बजाय संरक्षण दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार अब एक संगठित व्यवस्था का रूप ले चुका है और इसका असर प्रशासनिक तंत्र से लेकर आम जनता तक दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का “कैंसर” तेजी से फैल रहा है, जिससे शासन व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
OBC कैंडिडेट को हारने के लिए मैदान में उतारा
राज्यसभा चुनाव का जिक्र करते हुए जीतू पटवारी ने भाजपा द्वारा तीसरे उम्मीदवार को मैदान में उतारने के फैसले पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास पर्याप्त विधायक नहीं होने के बावजूद एक ओबीसी प्रत्याशी को केवल हार के लिए मैदान में उतारा गया है, जो भाजपा की राजनीतिक सोच और ओबीसी समाज के प्रति उसके रवैये को उजागर करता है। पटवारी ने इसे ओबीसी समाज के प्रति भाजपा की राजनीतिक सोच से जोड़ते हुए आलोचना की।
सम्बंधित ख़बरें
पन्ना सुसाइड केस: कॉलेज टॉपर छात्रा की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार, वीडियो और सुसाइड नोट बने जांच का आधार
ट्विशा शर्मा केस: बेल्ट की जब्ती पर उठे सवाल, मां-बेटे को VIP ट्रीटमेंट देने वाली डिप्टी जेलर को हटाया
MP राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर, विधायकों को आज कर्नाटक शिफ्ट कर रही पार्टी
राजेंद्र जैन की राज्यसभा एंट्री, भंडारा-गोंदिया को मिला तीसरा सांसद
लोकतंत्र को बचाने की जिम्मेदारी जनता और विपक्ष की
कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के विभिन्न राज्यों में जनप्रतिनिधियों की खरीद-फरोख्त की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंच रहा है। पटवारी ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए विपक्षी दलों और जनता को मिलकर आवाज उठानी होगी।
नटराजन की जीत का पूरा भरोसा
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया। पटवारी ने दावा किया कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत तय है और परिणाम आने के बाद भाजपा की रणनीति और राजनीतिक दावों की वास्तविकता सामने आ जाएगी।
ये भी पढ़ें : MP राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर, विधायकों को आज कर्नाटक शिफ्ट कर रही पार्टी
लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी जनता
उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव के नतीजे प्रदेश की राजनीति में नया संदेश देंगे। साथ ही दावा किया कि आने वाले समय में जनता भाजपा की नीतियों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी। राज्यसभा चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख दलों के बीच सियासी बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है।
