CM मोहन यादव ने तोड़ा सुंदरलाल पटवा का 33 साल पुराना रिकॉर्ड, MP में सबसे लंबे कार्यकाल का बनाया कीर्तिमान

Mohan Yadav Breaks Sunderlal Patwa Record : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सुंदरलाल पटवा का 33 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 13 दिसंबर को वे मुख्यमंत्री के रूप में तीन साल पूरे करेंगे।
MOHAN YADAV
मुख्यमंत्री मोहन यादवफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • CM मोहन यादव ने सुंदरलाल पटवा का 33 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

  • भाजपा और गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों में सबसे लंबा लगातार कार्यकाल।

  • 13 दिसंबर 2023 को ली थी मुख्यमंत्री पद की शपथ।

  • 13 दिसंबर 2026 को कार्यकाल के तीन साल होंगे पूरे।

CM Mohan Yadav Tenure Record : मध्य प्रदेश की सियासत में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा का 33 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने और लगातार इस पद पर बने रहने वाले भाजपा तथा गैर-कांग्रेसी नेताओं में मोहन यादव अब सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं।

मोहन यादव का ये रिकॉर्ड पहली बार मुख्यमंत्री बने भाजपा नेताओं और चुनाव के तुरंत बाद पद संभालने वाले नेताओं के निरंतर कार्यकाल से जुड़ा हुआ है।

करीब तीन साल से लगातार संभाल रहे सत्ता की कमान

मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय के रिकॉर्ड के मुताबिक, 14 नवंबर 2026 तक डॉ. मोहन यादव का लगातार मुख्यमंत्री पद पर रहने का कार्यकाल करीब दो साल 11 महीने हो चुका है। इस अवधि के साथ उन्होंने इस श्रेणी में अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आगामी 13 दिसंबर को वे मुख्यमंत्री के तौर पर तीन साल पूरे कर लेंगे।

क्या था सुंदरलाल पटवा का रिकॉर्ड?

मोहन यादव से पहले यह रिकॉर्ड पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के नाम था। वर्ष 1990 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पटवा ने 5 मार्च 1990 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वे 15 दिसंबर 1992 तक लगातार इस पद पर बने रहे। इस तरह उनका निरंतर कार्यकाल दो साल, नौ महीने और 10 दिन का था। मोहन यादव ने इस अवधि को पार कर 33 साल से कायम रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

MOHAN YADAV
बिरसा मुंडा जयंती पर मंच से सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने पूछा- इस्तीफा दे दूं? भीड़ बोली- दे दो

163 सीटों की जीत के बाद मिली थी मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी

वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से 163 पर जीत दर्ज कर प्रचंड बहुमत हासिल किया था। चुनाव परिणाम के बाद पार्टी नेतृत्व ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया। उन्होंने 13 दिसंबर 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद से वे लगातार प्रदेश सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं।