Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP में समय से पहले स्थगित हुआ मानसून सत्र; ‘कॉकरोच’ टिप्पणी और इस्तीफे की चुनौती पर गरमाई राजनीति

MP Assembly Update: एमपी विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 'कॉकरोच' टिप्पणी और सत्र की अवधि को लेकर उमंग सिंघार और कैलाश विजयवर्गीय में छिड़ी तीखी जंग।

  • Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 22, 2026 | 11:13 PM

एमपी विधानसभा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

MP Assembly Monsoon Session Adjourned: मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र निर्धारित समय से पहले अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। विधानसभा परिसर के बाहर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, मंत्री विश्वास सारंग और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक-दूसरे पर तीखे आरोप लगाए।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सदन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कथित तौर पर “कॉकरोच” शब्द का इस्तेमाल किया गया था, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि बाद में यह साबित होता है कि वीडियो से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है और मंत्री ने वास्तव में यह शब्द कहा है, तो वह अपने बयान के अनुरूप इस्तीफा देने को तैयार हैं। सिंघार ने यह भी आरोप लगाया कि मानसून सत्र को दो दिन पहले समाप्त कर देने से कई विधायकों के प्रश्न और महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे अधूरे रह गए।

कांग्रेस ने सदन का समय हंगामे में बर्बाद किया- विश्वास सारंग

खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विधानसभा में सभी विधायकों को अपनी बात रखने का पूरा अवसर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सदन का समय हंगामे में बर्बाद किया और विकास व जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा नहीं होने दी। सारंग ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का समर्थन करते हुए कहा कि इससे हलाला जैसी कुप्रथाओं पर रोक लगेगी और प्रदेश सामाजिक सुधार की दिशा में आगे बढ़ेगा।

सम्बंधित ख़बरें

“इंकलाब जिंदाबाद…” बालाघाट में NEET छात्र ने कलेक्ट्रेट ऑफिस में फोड़ा बम, मचा हड़कंप- देखें VIDEO

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती पर आलीराजपुर पहुंचेंगे CM मोहन यादव; विकास कार्यों की देंगे सौगात

दतिया उपचुनाव: सांसद भारत सिंह कुशवाह का तूफानी जनसंपर्क; बानौली और केवलारी में की नुक्कड़ सभाएं

जबलपुर में स्पा सेंटर और केबिन कैफे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कई जगह रेड; नगर निगम ने किए सील

कैलाश विजयवर्गीय ने बयान विवाद पर क्या कहा?

वंही दूसरी तरफ, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष स्वयं स्पष्ट कर चुके हैं कि उन्होंने सदन में उस शब्द का प्रयोग नहीं किया। उन्होंने कहा कि जब अध्यक्ष ने स्थिति स्पष्ट कर दी है, तो इससे बड़ा कोई प्रमाण नहीं हो सकता। विजयवर्गीय ने कहा कि अब नेता प्रतिपक्ष को अपने बयान के अनुसार इस्तीफा देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: “इंकलाब जिंदाबाद…” बालाघाट में NEET छात्र ने कलेक्ट्रेट ऑफिस में फोड़ा बम, मचा हड़कंप- देखें VIDEO

मानसून सत्र तय अवधि से पहले समाप्त होने और कथित टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब विधानसभा से निकलकर राजनीतिक बयानबाजी का बड़ा मुद्दा बन गया है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तेज होने की संभावना है।

Mp assembly monsoon session adjourned cockroach remark political row

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2026 | 11:13 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.