MP Foundation Day: मोनाली ठाकुर ने की मध्य प्रदेश की तारीफ, 'दिल ले गई कुड़ी भोपाल दी’ गाकर जीता दिल

Monali Thakur Bhopal MP Foundation Day: एमपी स्थापना दिवस पर सिंगर मोनाली ठाकुर का भोपाल में धमाल, 'दिल ले गई कुड़ी भोपाल दी' गाकर जीता दिल। मंच से उतरकर ऑडियंस के बीच पहुंचीं मोनाली।
Monali Thakur Bhopal MP Foundation Day 2026
मोनाली ठाकुर ने की मध्य प्रदेश की तारीफ(सोर्स- कल्चरल डिपार्टमेंट एमपी)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • MP स्थापना दिवस पर मोनाली ठाकुर ने दी शानदार प्रस्तुति।

  • ‘बलम पिचकारी’ और ‘लड़की आंख मारे’ पर झूमे दर्शक।

  • मंच से उतरकर ऑडियंस के बीच पहुंचीं मोनाली।

  • ‘दिल ले गई कुड़ी भोपाल दी’ गाकर जीता दिल।

MP Foundation Day 2026 Celebration Bhopal: मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस रविवार को प्रदेशभर में उत्साह के साथ मनाया गया। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने ‘अल्लाह दुहाई है’, ‘बलम पिचकारी’ और ‘लड़की आंख मारे’ जैसे हिट गाने गाकर माहौल को संगीतमय बना दिया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की उपलब्धियां गिनाने के साथ सेना के शौर्य और दूध उत्पादन में मध्यप्रदेश को देश में पहले स्थान पर पहुंचाने का लक्ष्य बताया।

मोनाली ठाकुर के गानों पर झूमे दर्शक

मोनाली ठाकुर ने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत लोकप्रिय गानों से की। उनके गानों पर दर्शक झूमते नजर आए। सिंगर ने राजधानी भोपाल की तारीफ करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश उनकी पसंदीदा जगहों में से एक है। उन्होंने प्रदेश की हैंडलूम इंडस्ट्री से जुड़े कारीगरों के काम की भी सराहना की। इसके बाद उन्होंने ‘हवा के झोंके आज मौसमों से रूठ गए’ गाना शुरू किया, जिस पर दर्शकों ने खूब उत्साह दिखाया।

मंच से उतरकर ऑडियंस के बीच पहुंचीं सिंगर

कार्यक्रम के दौरान मोनाली ठाकुर ने ‘ओ गाड़ा करे’ गाते हुए मंच से नीचे उतरकर दर्शकों के बीच पहुंचकर प्रस्तुति दी। उन्होंने लोकप्रिय गाने ‘दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी’ के बोल बदलकर ‘दिल ले गई कुड़ी भोपाल दी’ गाया। इस अंदाज ने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया। उनकी परफॉर्मेंस के दौरान दर्शकों ने कुर्सियों के कवर हवा में उछालकर खुशी जाहिर की।

Monali Thakur Bhopal MP Foundation Day 2026
71वें स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव का विकास का रोडमैप; 15 जनवरी को भोपाल में होगा सेना दिवस का भव्य आयोजन

CM मोहन यादव बोले- जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय सेना के शौर्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान में तीन बार घुसकर आतंकवादी ठिकानों को तबाह किया है। देश के वीर जवानों ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया और अपनी बहादुरी से देश की सुरक्षा सुनिश्चित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिकों का साहस और बलिदान पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

दूध उत्पादन में नंबर-1 बनने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश दूध उत्पादन के मामले में देश में तीसरे स्थान पर है। अब प्रदेश सरकार का लक्ष्य इसे पहले स्थान पर पहुंचाना है। उन्होंने पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 15 जनवरी को भोपाल में सेना दिवस का भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे।