Mohan Yadav On Rahul Gandhi: राहुल गांधी के बयान पर मोहन यादव का हमला, राहुल की भाषा असंसदीय और अलोकतांत्रिक
Rahul Gandhi controversy: राहुल गांधी के बयान को बतया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस के प्रति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण , सीएम मोहन की कांग्रेस से कार्यवाही की मांग
- Written By: सुधीर दंडोतिया
मोहन यादव ने की राहुल गांधी पर कार्यवाही की मांग , सोर्स : सोशल मीडिया
CM Mohan Slams Rahul Gandhi Bhopal : लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को ‘गद्दार’ कहा है. उन्होंने RSS पर भी निशाना साधा है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया बयान पर तीखा पलटवार किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी की भाषा को असंसदीय और अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि उनका बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस के प्रति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की जाए
मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की भाषा पूरे लोकतंत्र का अपमान करती है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का पद लोकतंत्र को मजबूत और जीवंत बनाने वाला संवैधानिक पद होता है, लेकिन राहुल गांधी अपने पद की मर्यादा का पालन नहीं कर रहे हैं। सीएम मोहन ने आगे कहा कि राहुल गांधी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी से भी मांग की कि इस प्रकार की भाषा के प्रयोग को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
सम्बंधित ख़बरें
स्कूल या झरना? छतरपुर के गंज प्राथमिक स्कूल में क्लासरूम बना तालाब, जान जोखिम में डालकर बाहर निकले बच्चे
ओंकारेश्वर स्थित 108 फीट की शंकराचार्य प्रतिमा पर उठे सवाल, CBI तक पहुंची तकनीकी खामियों की शिकायत
राजा रघुवंशी मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट में सोनम का जवाबी हलफनामा, बोली- मुझे झूठे आरोपों में फंसाया गया
दमोह में बड़ी लापरवाही: 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची, यात्री प्रतीक्षालय में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बयान समूचे लोकतंत्र का अपमान है। उन्होंने जो कहा है, वह लोकतंत्र की भाषा नहीं है। pic.twitter.com/BLPej7ULzH — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) May 20, 2026
क्या कहा था राहुल गांधी ने ?
बता दें कि एक बयान में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और देश के गृह मंत्री को “गद्दार” कहा। रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि वीरा पासी, अंबेडकर ने कहा था कि, हिंदुस्तान में हर नागरिक एक समान है। सभी को समान अधिकार मिलने चाहिए। उनके इसी बयान ने तब से एक राजनीतिक हंगामा खड़ा कर दिया है।
