घटिया निर्माण देख भड़के मंत्री विश्वास सारंग, जिम्मेदारों की लगा दी क्लास
Minister Sarang Inspection: मंत्री सारंग ने घटिया निर्माण कार्य पर जताई नाराजगी, सब इंजीनियर को जमकर लगाई फटकार, चेतावनी देते हुए कहा- बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
औचक निरीक्षण करते मंत्री विश्वास सारंग (सोर्स- नवभारत)
Vishwas Sarang Angry: भोपाल में औचक निरीक्षण के दौरान सरकारी काम में घटिया निर्माण देखकर सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग बिफर पड़े। उन्होंने मौके पर ही जिम्मेदारों की क्लास लगाते हुए साफ कहा ‘काम में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’
दरअसल मंत्री सारंग वार्ड क्रमांक 58, गौतम नगर में चल रहे निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे, जहां काम में लापरवाही देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। मंत्री ने मौके पर मौजूद नगर निगम के सब इंजीनियर नितिन खरे को जमकर फटकार लगाई।
ये भी पढ़ें: ‘संविधान और लोकतंत्र की हत्या कर रही सरकार’, BJP पर बिफरे उमंग सिंघार
सम्बंधित ख़बरें
सागर में सांसद की होटल में युवक से मारपीट, 4 दिन बाद वायरल सीसीटीवी फुटेज से मचा हड़कंप; जानें पूरा मामला
उज्जैन प्रशासनिक संकुल में महा-मंथन! मनोहर लाल खट्टर और CM मोहन यादव ने ली प्रदेश स्तरीय बड़ी बैठक
अनूपपुर में EOW का बड़ा एक्शन, 30 हजार की रिश्वत लेते PHE के कार्यपालन यंत्री ट्रैप; जानें पूरा मामला
NEET री-एग्जाम और राष्ट्रपति का दौरा एक साथ; जबलपुर में 21 जून से पहले रेलवे स्टेशन की सघन चेकिंग शुरू
मंत्री ने दी सख्त चेतावनी
साथ ही मंत्री विश्वास सारंग ने अधिकारियों और जिम्मेदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि घटिया निर्माण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों से निर्माणकार्य की गुणवत्ता में तुरंत सुधार लाने और आगे से किसी तरह की लापरवाही ना करने के निर्देश दिए।
