गर्मी से बेहाल मध्य प्रदेश: 11 जिलों में 4 दिन तक हीट वेव का अलर्ट, रतलाम में पारा 46 डिग्री के पार
Heat Wave Alert In MP: मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 11 जिलों में अगले 4 दिन तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। राज्य के ज्यादातर जिलों में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है और पारा 42 के ऊपर बना हुआ है।
- Written By: प्रीतेश जैन
कॉन्सेप्ट इमेज (सोर्स- सोशल मीडिया)
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने मालवा-निमाड़ क्षेत्र यानी इंदौर और उज्जैन संभाग के 15 में से 11 जिलों में अगले चार दिनों तक हीट वेव चलने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में भी लू का असर देखने को मिलेगा।
IMD के अनुसार प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ एक्टिव होने से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। दिन में तेज गर्मी के बाद कई जिलों में शाम को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई।
कई जिलों में बदला मौसम
मंगलवार को बालाघाट, सिवनी, दतिया, टीकमगढ़, धार, देवास, रायसेन, सागर और छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में दोपहर तक तेज गर्मी रही, लेकिन शाम होते-होते मौसम बदल गया। निवाड़ी और बालाघाट में ओले गिरे, जबकि कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी की अपील पर CM मोहन ने अपने कारकेड में घटाई वाहनों की संख्या, 13 की जगह अब सिर्फ 8 गाड़ियां चलेंगी
Nagpur Weather: नागपुर में बारिश का अनुमान तपिश के बीच मिलेगी राहत, जानें आज का मौसम कैसा होगा?
Maharashtra Weather: कहीं तपती लू का येलो अलर्ट तो कहीं आंधी बारिश की चेतावनी, जानें आपके शहर का मौसम
लाडली बहना योजना: 13 मई को आएगी 36वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, जानें आसान स्टेप्स
रतलाम का पारा 46.5 डिग्री
राजधानी भोपाल में दिनभर तेज धूप और बादलों की आवाजाही बनी रही। रात के समय कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। वहीं इंदौर में गर्मी का असर देखने मिला। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान रतलाम में रिकॉर्ड किया गया, जहां पारा 46.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह लगातार तीसरा दिन है जब रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। इसके अलावा धार में 44.5 डिग्री, उज्जैन में 44.4 डिग्री, श्योपुर और शाजापुर में 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। खरगोन में 43.6 डिग्री, गुना में 43.3 डिग्री और सागर में 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
ये भी पढ़ें : Kuno National Park: कूनो में फिर पसरा सन्नाटा, मादा चीता के चार शावकों की मौत, ‘Project Cheetah’ पर उठे सवाल
बड़े शहरों का तापमान
मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी भीषण गर्मी का असर बना रहा। इंदौर में तापमान 43.6 डिग्री, भोपाल में 42.6 डिग्री, जबलपुर में 42 डिग्री और ग्वालियर में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, ज्यादा पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है।
