MP में एक्टिव हुए 2 सिस्टम, आज 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ये जिला रहा सबसे गर्म
MP Andhi Barish Alert: मध्य प्रदेश के 28 जिलों में आज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 2 सिस्टम एक्टिव हैं। कई जिलों में अब भी गर्मी का असर जारी रहेगा।
- Written By: प्रीतेश जैन
बारिश (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में दो मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं, जिसके चलते बुधवार को 28 जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही कुछ जिलों में अब भी भीषण गर्मी पड़ रही है और पारा 40 के पार दर्ज किया जा रहा है।
मौसम विभाग का कहना है कि शाम के समय मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा। हालांकि कुछ इलाकों में दिन के दौरान भी बारिश हो सकती है और तेज आंधी चलने की संभावना है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बारिश भी संभावना है। साथ ही इन जिलों में आज 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
तुलसी सिलावट की विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय के फोटो पोस्टरों से गायब, शहर में शुरू हुई सियासी चर्चा
कांग्रेस ने राहुल गांधी को भगवान परशुराम के रूप में दिखाया, विश्वास सारंग बोले- हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं
BJP Yuva Morcha प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के स्वागत कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी, भरभरा कर गिर गया मंच
मध्यप्रदेश का अमरनाथ, दुर्गम पहाड़ियों और पथरीले रास्तों से होकर शुरू होगी नागद्वारी यात्रा, प्रशासन ने कसी कम
इन जिलों में दिन में गर्मी का असर
वहीं भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, श्योपुर, गुना, शिवपुरी और अशोकनगर में दिन के समय गर्मी का असर बना रहेगा।
पांचवें दिन भी जारी रहा आंधी-बारिश का दौर
प्रदेश में मंगलवार को लगातार पांचवें दिन भी मौसम खराब बना रहा। ग्वालियर, छतरपुर, धार, बड़वानी, डिंडौरी और बालाघाट सहित कई जिलों में सुबह से ही आंधी-बारिश होती रही, जबकि रात में भोपाल समेत कई शहरों में तेज हवाएं चलीं। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिली और लोगों को गर्मी से भी राहत मिली।
प्रमुख शहरों का हाल
मंगलवार को सबसे ज्यादा तापमान खरगोन में 42°C दर्ज किया गया। वहीं खंडवा में 41.5°C और नरसिंहपुर में 41.4°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। प्रमुख शहरों की बात करें तो भोपाल में 37.2°C, इंदौर में 37.6°C, ग्वालियर में 34.7°C, उज्जैन में 38°C और जबलपुर में पारा 37°C रहा।
ये भी पढ़ें : MPESB Recruitment: अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर भर्ती 7 मई से शुरू, यहां करें सीधे अप्लाई- जानें पूरी प्रोसेस
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। ऐसे में जबलपुर, कटनी समेत अन्य जिलों में मौसम के चलते हुए हाल के हादसों को ध्यान में रखकर मौसम विभाग ने लोगों को तेज आंधी और बारिश के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहने की अपील की गई है, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।
