MP में भीषण गर्मी से पिघल गई सड़क, खजुराहो में पारा 46.8 डिग्री, 22 जिलों में तापमान 44 के पार
IMD Heat Wave Warning MP: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने आज कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। 3 दिनों में और गर्मी बढ़ने की संभावना जताते हुए सावधान रहने की अपील की है।
- Written By: प्रीतेश जैन
कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Madhya Pradesh Heat Wave Alert: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। सोमवार को पूरे राज्य में इस सीजन की सबसे तेज गर्मी पड़ी। खजुराहो में तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि नौगांव में 46 डिग्री दर्ज किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने आज कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।
विभाग के मुताबिक आज भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, राजगढ़, शाजापुर, खंडवा, धार, देवास, रायसेन, सागर, दमोह, गुना, शिवपुरी, मुरैना समेत कई अन्य जिलों में हीट वेव चलने की संभावना है। इसके अलावा भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में तीव्र लू चलने और पारा 45 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया जा सकता है।
गर्मी से पिघल गईं सड़कें
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के 22 शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में तापमान 44 डिग्री रहा, जिससे सड़कें पिघलने लगीं। इंदौर में 44.3 डिग्री, जबलपुर में 44.2 डिग्री, उज्जैन में 44 डिग्री और ग्वालियर में 43.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि खजुराहो में 46.8 डिग्री तापमान रहा।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल: जीतू पटवारी के वेयरहाउस को लेकर फिर गरमाई सियासत, निगम अध्यक्ष संजय नगायच ने किया पलटवार
पीथमपुर में 272 करोड़ की लियुगोंग इंडिया यूनिट का भूमिपूजन, CM मोहन यादव बोले- MP बनेगा औद्योगिक ग्रोथ इंजन
बुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
अल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
इन जिलों में 45 से ऊपर रहा पारा
अन्य जिलों में राजगढ़ में 45.5, रतलाम में 45.4, खंडवा में 45.1, शाजापुर में 45 डिग्री, श्योपुर में 45 डिग्री और मुरैना में 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इधर सागर, दमोह, गुना, रीवा, रायसेन समेत कई शहरों में तापमान 44 डिग्री से ऊपर रहा, जिससे लोग काफी परेशान रहे। गर्मी से बेहाल लोग राहत के लिए पना, जूस और लस्सी का सहारा लेते दिखे।
अभी और बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग का कहना है कि अभी तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ऐसे में दोपहर 12 से 3 बजे के बीच जरूरी ना हो तो बाहर ना निकलें, क्योंकि इस समय गर्मी का असर सबसे ज्यादा रहता है। अगर बाहर निकल रहे हैं तो शरीर को पूरी तरह से ढंक लें और ठंडे पेय पदार्थों का उपयोग करते रहें।
ये भी पढ़ें : MP News: गेहूं खरीदी का महा-रिकॉर्ड, 12 लाख से ज्यादा किसानों से खरीदा गया गेहूं; इतने करोड़ का हुआ भुगतान
अगले 3 दिन और ज्यादा तपेगा सूरज
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने पहले ही लोगों को बेहाल कर रखा है। इस बीच मौसम विभाग ने 17, 18 और 19 मई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है।
