पीएम और सीएम के बाद अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अपील, कार पूलिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाएं
Hemant Khandelwal Fuel Saving Appeal: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने लोगों से ईंधन खपत कम करने की अपील की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और लोगों से सार्वजनिक परिवहन और कार पूलिंग करने की अपील की।
- Written By: प्रीतेश जैन
हेमंत खंडेलवाल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Madhya Pradesh BJP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन खपत कम करने की अपील के बाद भाजपा नेताओं ने अपने काफिलों में कारों की संख्या घटाना शुरू कर दिया है। साथ ही लोगों से भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने और कार पूलिंग करने का अनुरोध किया है। इस कड़ी में मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों से ईंधन बचाने की अपील की है।
उन्होंने X पर लिखा वैश्विक संकट के इस दौर में देशहित को सर्वोपरि रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
राष्ट्रहित की भावना से काम करना होगा
खंडेलवाल ने अपनी पोस्ट में लिखा पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के चलते पूरी दुनिया आर्थिक एवं ऊर्जा संकट के दौर से गुजर रही है। पेट्रोलियम पदार्थ, गैस, उर्वरक, खाद्य तेल सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर इसका प्रभाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है। ऐसे समय में हमें संयम, अनुशासन और राष्ट्रहित की भावना के साथ कार्य करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
इतिहास के मुश्किल दौर में संभाला भारत को… जानिए पूर्व पीएम नरसिम्हा राव की जयंती पर पीएम मोदी ने क्या कहा?
गोंदिया: ओबीसी आरक्षण, धान बोनस और खरीदी को लेकर भाजपा का चक्का जाम, तिरोड़ा में ‘जेल भरो’ आंदोलन
क्या BJP में शामिल होंगी TMC सांसद महुआ मोइत्रा, पार्टी में टूट की खबरों के बीच खुद बताईं मन की बात
इंदौर से चलने वाली बसों में तोड़फोड़, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत
भारत ने हर चुनौती का सामना किया है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर वैश्विक चुनौती का मजबूती से सामना किया है। कोरोना काल से लेकर वर्तमान परिस्थितियों तक देशवासियों ने आत्मसंयम और सेवा भाव का परिचय देकर भारत को मजबूत बनाया है।
सार्वजनिक परिवहन और कार पूलिंग करें
हेमंत खंडेलवाल ने लिखा मैं प्रदेश के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से आग्रह करता हूं कि सार्वजनिक परिवहन, कार पूलिंग, संसाधनों के संतुलित उपयोग तथा स्वदेशी और प्राकृतिक उत्पादों को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ें। यही राष्ट्रहित में हमारी सच्ची भागीदारी होगी।
ये भी पढ़ें : इंदौर में ‘नो कार डे’ को बढ़ावा, मेयर ने कहा- हफ्ते में एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करूंगा
पीएम मोदी ने की थी अपील
प्रधानमंत्री ने हाल ही में देशवासियों से अपील की थी कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के कारण पेट्रोल, डीजल और गैस की खपत को नियंत्रित करना जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय हालात और ईंधन कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए यह संदेश दिया गया था कि लोग वैकल्पिक साधनों का अधिक उपयोग करें।
