अपनी पुरानी पार्टी पर बरसे सिंधिया, कहा- जनता के प्यार और आशीर्वाद की नहीं, बल्कि सत्ता की भूखी है कांग्रेस
Jyotiraditya Scindia Attack On Congress: तमिलनाडु में TVK के साथ कांग्रेस के गठबंधन पर सिंधिया ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के प्यार नहीं, बल्कि सत्ता की भूखी है।
- Written By: प्रीतेश जैन
ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
MP Political News: भोपाल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तमिलनाडु में टीवीके सरकार को कांग्रेस द्वारा समर्थन देने को लेकर उस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के प्यार और आशीर्वाद की नहीं, बल्कि सत्ता और पद की भूखी है।
कांग्रेस ने अपने पुराने सहयोगी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) से नाता तोड़कर तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) को समर्थन दिया है। कांग्रेस ने यह भी घोषणा की है कि टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ उसका गठबंधन भविष्य के सभी चुनावों के लिए रहेगा। कांग्रेस ने कहा है कि टीवीके के साथ उसका गठबंधन दोनों दलों के बीच आपसी सम्मान और साझा जिम्मेदारी पर आधारित है। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में टीवीके ने 234 में से 108 सीटें जीती हैं।
जनता के प्यार नहीं, सत्ता की भूखी है कांग्रेस
सिंधिया ने कहा कि यही सच्चाई है और अब यह सबको पता चल चुकी है। मैं पिछले 6 सालों से कह रहा हूं कि कांग्रेस जनता के प्यार और आशीर्वाद की नहीं, बल्कि सत्ता और पद की भूखी है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा जहां भी कांग्रेस को सत्ता और पद मिलेगा, वह वहीं चली जाएगी। पिछले कुछ दिनों में लिए गए फैसले इसका ताजा उदाहरण हैं, जिसने एक बार फिर जनता को पार्टी की सच्चाई से अवगत करा दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
नकली हल्दी ने उड़ाए होश: शादी में रस्म के बाद दूल्हा-दुल्हन बीमार, वेंटिलेटर पर एक मरीज, सावधान रहें
MP Transfer Policy 2026: 3 साल से एक ही जगह जमे अफसरों की सूची तलब, नई तबादला नीति के संकेत।
‘अपील से पहले खुद के VIP काफिले और विज्ञापनों पर लगाएं लगाम’, पीएम मोदी पर रोहिणी खड़से का तीखा हमला
मदर्स डे पर इंदौर में निकाला गया कैंडल मार्च, राजा रघुवंशी जैसे केसों में पीड़ित परिवारों ने मांगा न्याय
कार्यकर्ताओं का भरोसा भी खो रही कांग्रेस
केरल में मुख्यमंत्री पद के नाम की घोषणा नहीं किए जाने के बारे में पूछे जाने पर सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक जनता का विश्वास खो चुकी है और अब धीरे-धीरे अपने कार्यकर्ताओं का भरोसा भी खोने जा रही है।
ये भी पढ़ें : MP Transfer Policy 2026: 3 साल से एक ही जगह जमे अफसरों की सूची तलब, नई तबादला नीति के संकेत
2020 में भाजपा में शामिल हुए थे सिंधिया
पूर्व में कांग्रेस में रहे सिंधिया वर्ष 2020 में मध्यप्रदेश में कई विधायकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। उनके इस कदम से राज्य में 15 साल बाद सत्ता में आई कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। इसके बाद वह केंद्रीय मंत्री बने।
