नीट परीक्षा विवाद पर कांग्रेस का हमला, जीतू पटवारी बोले- पेपर लीक में बीजेपी की भूमिका की जांच हो
Jitu Patwari Attacks BJP: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
जीतू पटवारी (फोटो सोर्स- नवभारत)
Madhya Pradesh Politics News: भोपाल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नीट परीक्षा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्र और भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाएं देश में लगातार बढ़ रही हैं और इससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
जीतू पटवारी ने कहा कि नीट परीक्षा रद्द होने जैसी स्थिति पहली बार नहीं बनी है। साल 2017 से 2021 के बीच भी कई परीक्षाओं में पेपर लीक और गड़बड़ी के मामले सामने आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली में जो भी धांधली हो रही है, उसके पीछे भाजपा से जुड़े लोगों की भूमिका सामने आती रही है।
छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही बीजेपी
कांग्रेस नेता ने कहा कि मैनिपुलेशन करना बीजेपी की आदत बन चुकी है। देश के युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, वहां पेपर लीक के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया: ओबीसी आरक्षण, धान बोनस और खरीदी को लेकर भाजपा का चक्का जाम, तिरोड़ा में ‘जेल भरो’ आंदोलन
Operation Sindoor पर राजनाथ सिंह के वायरल वीडियो का सच! केंद्र सरकार ने विपक्ष के दावों का दिया करारा जवाब
क्या BJP में शामिल होंगी TMC सांसद महुआ मोइत्रा, पार्टी में टूट की खबरों के बीच खुद बताईं मन की बात
इंदौर से चलने वाली बसों में तोड़फोड़, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत
भाजपा शासित राज्यों में पेपर लीक
जीतू पटवारी ने गुजरात, हरियाणा और उत्तराखंड का उदाहरण देते हुए कहा कि गुजरात में अब तक 14 बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जबकि हरियाणा और उत्तराखंड में भी कई बार ऐसी घटनाएं हुई हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश के व्यापम घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश पहले भी बड़े परीक्षा घोटालों का सामना कर चुका है। लगातार हो रही गड़बड़ियों के कारण छात्रों में निराशा और हीन भावना बढ़ रही है। मेहनत करने वाले युवाओं का भरोसा परीक्षा व्यवस्था से उठता जा रहा है, जो देश के भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
ये भी पढ़ें : पीएम और सीएम के बाद अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अपील, कार पूलिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाएं
विशेष कमेटी गठित की जाएगी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इतने बड़े अपराध के लिए क्या सजा होनी चाहिए, यह देश के अभिभावकों और समाज को तय करना चाहिए। छात्रों की समस्याओं और परीक्षा घोटालों को लेकर कांग्रेस ने एक विशेष कमेटी गठित करने का निर्णय लिया है। इस कमेटी की आधिकारिक घोषणा 16 मई को की जाएगी। कांग्रेस का कहना है कि यह समिति छात्रों की शिकायतें, परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों और सुधार संबंधी सुझावों पर काम करेगी।
