राजधानी में आज से हाउस होल्ड सर्वे शुरू, 8.36 लाख मकानों का होगा डिजिटल सर्वे
Household Survey In Bhopal: राजधानी में आज से हाउस होल्ड सर्वे की शुरुआत हो रही है। टीम घर-घर जाकर 33 सवाल पूछेगी। सर्वे में कोई भी दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं होगी।
- Written By: प्रीतेश जैन
भोपाल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Bhopal News: राजधानी भोपाल में आज से बड़े स्तर पर हाउस होल्ड सर्वे की शुरुआत हो रही है। इस सर्वे के तहत शहर के करीब 8.36 लाख मकानों का डिजिटल तरीके से डाटा संग्रह किया जाएगा। सर्वे टीम घर-घर जाकर नागरिकों से जानकारी इकट्ठा करेगी, जिसमें 33 सवालों के जवाब डिजिटल माध्यम से दर्ज किए जाएंगे।
इस व्यापक अभियान के लिए कुल 4184 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर सर्वे का काम पूरा करेंगे। योजना के अनुसार एक महीने के अंदर करीब 800 मकानों की मैपिंग का लक्ष्य तय किया गया है, ताकि डेटा संग्रहण तेजी और सटीकता के साथ पूरा हो सके।
20 मई तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
प्रशासन ने इस सर्वे को 20 मई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। साथ ही कार्य में तेजी और निगरानी बनाए रखने के लिए जिलास्तरीय कंट्रोल रूम भी स्थापित किए जाएंगे। कर्मचारी घर-घर जाकर मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा एकत्र करेंगे। शहर को 200-200 घरों के ब्लॉक में बांटा गया है, और 4 हजार से अधिक कर्मचारी सर्वे में लगे हैं। सर्वे के दौरान मकान की स्थिति, परिवार, सुविधाएं और संपत्तियों से जुड़े 33 सवाल पूछे जाएंगे। यह एक मौखिक सर्वे होगा, जिसके लिए किसी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है
सम्बंधित ख़बरें
तुलसी सिलावट की विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय के फोटो पोस्टरों से गायब, शहर में शुरू हुई सियासी चर्चा
कांग्रेस ने राहुल गांधी को भगवान परशुराम के रूप में दिखाया, विश्वास सारंग बोले- हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं
BJP Yuva Morcha प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के स्वागत कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी, भरभरा कर गिर गया मंच
मध्यप्रदेश का अमरनाथ, दुर्गम पहाड़ियों और पथरीले रास्तों से होकर शुरू होगी नागद्वारी यात्रा, प्रशासन ने कसी कम
ये भी पढ़ें : इंदौर में होगा BRICS सम्मेलन, 9 से 13 जून तक जुटेंगे 21 देशों के प्रतिनिधि
योजनाओं के बेहतर तरीके से किया जा सकेगा लागू
प्रशासन का मानना है कि इस डिजिटल सर्वे के जरिए शहर की जनसंख्या, संसाधनों और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी सटीक जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे भविष्य की योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जा सकेगा।
