ट्विशा शर्मा केस: गिरीबाला ने कहा- मैंने कई लोगों को सजा दी है, जेल में खतरे के चलते अलग सेल दिया जाए
Giribala Singh Remand: ट्विशा केस में CBI रिमांड पूरी होने के बाद गिरिबाला और समर्थ सिंह को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरीबाला ने सुरक्षा कारणों से अलग सेल की मांग की है।
- Written By: प्रीतेश जैन
गिरीबाला सिंह, फाइल फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Giribala Singh Separate Cell Demand: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई रिमांड पूरी होने के बाद पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह और समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान गिरीबाला ने समर्थ और अपने लिए जेल में अलग सेल की मांग की।
सुनवाई के बाद न्यायालय ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजते हुए 16 जून 2026 तक जेल भेजने के आदेश दिए। इस दौरान सीबीआई ने दोनों की आगे रिमांड की मांग नहीं की, हालांकि कोर्ट ने स्पष्ट किया कि आवश्यकता पड़ने पर आगे रिमांड लिया जा सकता है।
CBI पर कठोर व्यवहार करने का आरोप
सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह ने अपनी सफाई में कहा कि सीबीआई जांच के दौरान उनके साथ कठोर व्यवहार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सीन रीक्रिएशन के दौरान उन्हें घर की छत पर ले जाकर बार-बार सवाल पूछे गए और एजेंसी ने जानबूझकर वाहन को घर से दूर खड़ा किया, जिससे उन्हें परेशानी हुई। उन्होंने यह भी कहा कि वह एक बुजुर्ग महिला हैं और उनके साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है?
सम्बंधित ख़बरें
लिव-इन पार्टनर ने पेट्रोल डालकर युवती को जलाया, इलाज के दौरान मौत, सामने आया मरने से पहले का वीडियो
इंदौर में चाकूबाजी कर हत्या के प्रयास करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, महिला मित्र को लेकर हुआ था आपस में विवाद
निजी अस्पताल पर लगा लापरवाही का आरोप: कब्र से निकाला गया 2 वर्षीय मासूम का शव, दोबारा कराया गया पोस्टमार्टम
उज्जैन: भगवान गणेश के दिव्य स्वरूप में सजे राजाधिराज महाकाल, भस्म आरती में हुए अलौकिक दर्शन
अलग सेल में रखने की मांग की
गिरीबाला सिंह ने आगे कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई गंभीर मामलों में फैसले दिए हैं, जिनमें हत्या के मामलों में भी सजा सुनाई गई है। उन्होंने अपनी और समर्थ सिंह की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई और दोनों को जेल में अलग सेल में रखने की मांग की।
सैकड़ों मामलों की सुनवाई की
जानकारी के अनुसार, गिरीबाला सिंह करीब 19 महीने तक भोपाल की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रह चुकी हैं और फरवरी 2023 में सेवानिवृत्त हुई थीं। इससे पहले वे लगभग 27 महीने तक अपर सत्र न्यायाधीश के पद पर भी कार्यरत रही हैं। अपने न्यायिक कार्यकाल के दौरान उन्होंने सैकड़ों मामलों की सुनवाई की, जिनमें से कई गंभीर आपराधिक मामले भी शामिल थे।
ये भी पढ़ें : नर्मदापुरम: SPM में तीन यूनियन पदाधिकारियों का निलंबन, विरोध में दूसरे दिन भी कर्मचारियों ने दिया धरना
आगे की जांच में जुटी जांच एजेंसी
इसी बीच समर्थ सिंह को भी कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों आरोपियों को जेल भेजे जाने के बाद मामले की जांच आगे बढ़ेगी। सीबीआई अब इस हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा केस में आगे की जांच प्रक्रिया और सबूतों के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी। मामले को लेकर कानूनी और जांच स्तर पर लगातार गतिविधियां जारी हैं।
