EXCLUSIVE: भोपाल में दशहरे पर खास होगा विट्ठल नगर मार्केट का रावण दहन; हर साल एक फीट छोटा किया जाता है कद

NB Live Exclusive: भोपाल के विट्ठल नगर मार्केट में अनोखा रावण दहन, हर साल एक फीट घटाई जाती है पुतले की ऊंचाई। 48वें साल 53 फीट के रावण का होगा दहन।
unique Ravana Dahan tradition at Vitthal Nagar Market in Bhopal
विट्ठल नगर मार्केट का रावण(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • भोपाल के विट्ठल नगर मार्केट में दशहरे पर 53 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन।

  • खास परंपरा: यहां हर साल रावण के पुतले की ऊंचाई एक फीट घटाई जाती है।

  • विट्ठल नगर मार्केट में 48वें वर्षों से हो रहा आयोजन

  • करीब 20 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद।

Vitthal Nagar Market Ravana Dahan In Bhopal: राजधानी भोपाल में विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार, 20 अक्टूबर को रावण दहन के आयोजन किए जा रहे हैं। शहर के विट्ठल नगर मार्केट में भी भव्य रावण दहन कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजन समिति के मुताबिक, यहां इस बार 53 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। शाम को होने वाले इस आयोजन में करीब 20 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है।

विट्ठल नगर मार्केट का यह आयोजन अपनी एक खास परंपरा के लिए जाना जाता है। यहां हर साल रावण के पुतले की ऊंचाई एक फीट कम रखी जाती है। समिति का मानना है कि बुराई चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, उसका कद धीरे-धीरे छोटा होना चाहिए। इसी संदेश के साथ रावण के पुतले की ऊंचाई हर साल घटाई जाती है।

48वें साल हो रहा रावण दहन

विट्ठल नगर मार्केट में इस बार 48वें वर्ष रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है। 53 फीट ऊंचे रावण का दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। विजयादशमी पर होने वाला यह आयोजन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होगा। शहर के अन्य प्रमुख दशहरा स्थलों की तरह विट्ठल मार्केट में भी आयोजन को लेकर तैयारियां की गई हैं।

सुरक्षा के लिए फायर सेफ्टी और एंबुलेंस की व्यवस्था

आयोजन में संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। समिति के अनुसार, मौके पर फायर सेफ्टी के इंतजाम और एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा करीब 150 वॉलंटियर भीड़ की निगरानी और लोगों की मदद के लिए तैनात रहेंगे, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

unique Ravana Dahan tradition at Vitthal Nagar Market in Bhopal
मुरैना के धौलपुर रोड पर लोडिंग वाहन के ड्राइवर को कट्टा दिखाकर लूटने का प्रयास, 3 आरोपी गिरफ्तार; हथियार बरामद

दशहरे पर शहरभर में होंगे रावण दहन के आयोजन

राजधानी भोपाल में दशहरे के मौके पर विट्ठल मार्केट के अलावा कोलार, जंबूरी मैदान, टीटी नगर और अन्य प्रमुख स्थानों पर भी रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भोपाल पुलिस ने भी प्रमुख दशहरा स्थलों को ध्यान में रखते हुए यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के लिए इंतजाम किए हैं। ऐसे में लोगों को सलाह है कि आयोजन में पहुंचने से पहले संबंधित मार्गों की स्थिति और पार्किंग व्यवस्था की जानकारी ले लें।

विट्ठल नगर मार्केट का आयोजन रावण के पुतले की ऊंचाई हर साल कम करने की अनूठी परंपरा और बुराई के अंत के संदेश के कारण इस बार भी आकर्षण का केंद्र रहने की उम्मीद है।

Navbharat Live
navbharatlive.com