भोपाल: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से किया संवाद, बोले- 2036 ओलंपिक और विकसित भारत टारगेट
Dharmendra Pradhan Players Interaction: धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए 2036 ओलंपिक और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य पर जोर दिया। उन्होंने खेल और शिक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
निरीक्षण करते धर्मेंद्र प्रधान (फोटो सोर्स- नवभारत)
Dharmendra Pradhan Bhopal Visit: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भोपाल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग के साथ शूटिंग अकादमी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद कर शिक्षा, कौशल विकास और खेलों के क्षेत्र में सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा की।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पहली बार कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाया गया है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा व्यवस्था के माध्यम से युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
पढ़ाई और खेल साथ-साथ आगे बढ़े
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के जरिए खेल और शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण काम किया गया है। सरकार ऐसी व्यवस्था विकसित कर रही है, जिससे पढ़ाई और खेल साथ-साथ आगे बढ़ सकें। इसके लिए विशेष पाठ्यक्रम और कोर्स वर्क भी तैयार किए जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्य सचिव की कुर्सी पर मंथन: अनुराग जैन को मिलेगा एक्सटेंशन या मध्यप्रदेश को नया चीफ सेक्रेटरी?
ब्रिक्स डेलीगेट्स मांडू की ऐतिहासिक विरासत से हुए मंत्रमुग्ध, आदिवासी नृत्य और बाग प्रिंट ने जीता दिल
MP कांग्रेस में मंच युद्ध: हरीश चौधरी ने दिग्विजय सिंह को बीच में टोका, भड़के समर्थकों ने खोला मोर्चा- VIDEO
मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना अंतर्गत वैष्णो देवी जाएंगे; श्रद्धालु मंत्री सारंग ने वितरित किए यात्रा टिकट
विकसित की जा रही समग्र प्रणाली
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि खिलाड़ियों की शैक्षणिक उपलब्धियों और खेल उपलब्धियों को जोड़ने के लिए APAAR ID के माध्यम से एक समग्र प्रणाली विकसित की जा रही है। इसके अलावा इंटर-स्पोर्ट्स गतिविधियों को भी क्रेडिट स्कोर से जोड़ने की दिशा में काम चल रहा है, ताकि खेलों में सक्रिय छात्रों को शैक्षणिक लाभ मिल सके। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पहली बार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में स्पोर्ट्स कोटा की व्यवस्था की गई है। इससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।
ये भी पढ़ें : मुख्य सचिव की कुर्सी पर मंथन: अनुराग जैन को मिलेगा एक्सटेंशन या मध्यप्रदेश को नया चीफ सेक्रेटरी?
देश को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है
उन्होंने कहा कि आने वाले 20 सालों में भारत को आत्मनिर्भरता की दिशा में और तेजी से आगे बढ़ाना है। वर्ष 2036 के ओलंपिक को देश का बड़ा लक्ष्य बताते हुए उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साल 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प देश के युवाओं की भागीदारी से ही पूरा होगा। उन्होंने कहा कि जब भारत अपनी आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब देश को विकसित भारत और महाशक्ति भारत के रूप में दुनिया के सामने स्थापित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
