अल्पसंख्यक महिलाओं को साधने के लिए MP कांग्रेस ने चला बड़ा दांव, लॉन्च किया Project-M
Congress Launch Campaign For Minority Women: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रोजेक्ट M लॉन्च किया है। इस कैंपेन के तहत अल्पसंख्यक महिलाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा। इसके लिए 160 महिलाओं की टीम बनाई गई है।
- Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
कांग्रेस नेत्री (फोटो सोर्स- नवभारत)
MP Congress Project-M: मध्य प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और नए सामाजिक समीकरण साधने के उद्देश्य से कांग्रेस ने अब अल्पसंख्यक महिलाओं पर फोकस बढ़ा दिया है। पार्टी ने “प्रोजेक्ट M” नाम से एक विशेष अभियान शुरू किया है, जिसकी औपचारिक लॉन्चिंग आज भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की।
कांग्रेस का दावा है कि इस अभियान के जरिए अल्पसंख्यक समाज की महिलाओं को पहली बार बड़े स्तर पर पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए प्रदेशभर से करीब 160 महिलाओं की एक टीम तैयार की गई है, जो अलग-अलग जिलों में जाकर महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने का काम करेगी।
दी जाएगी ट्रेनिंग
करीब तीन घंटे तक चलने वाले अलग-अलग सत्रों में महिलाओं को संगठन की कार्यप्रणाली, नेतृत्व क्षमता और राजनीतिक भागीदारी को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। पार्टी का कहना है कि यह केवल सदस्यता अभियान नहीं बल्कि भविष्य की महिला नेतृत्व तैयार करने की रणनीति का हिस्सा है।
सम्बंधित ख़बरें
करोड़ो की जमीन पर कब्जे का विवाद: पुलिसकर्मियों पर हमला, दो जवान घायल
2 दिन बंद रहेगी भोपाल मेट्रो, सिग्नलिंग सिस्टम की जांच के लिए CMRS करेगी निरीक्षण, 26 जून से दोबारा होगी शुरू
रिश्वत मांगने के आरोप में पटवारी निलंबित, कलेक्टर शिवम वर्मा का बड़ा एक्शन
मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक करीब, 42 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कुछ जिलों में हीटवेव का असर
6 महीने से चल रहा है योजना पर काम
कांग्रेस नेत्री आरिफा खान ने बताया कि इस योजना पर पिछले छह महीनों से काम चल रहा था। कई चरणों की बातचीत और समन्वय के बाद अब एक मजबूत नेटवर्क तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में केवल मुस्लिम समाज ही नहीं बल्कि ईसाई, जैन, बौद्ध और सिख समाज की महिलाएं भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें : कांग्रेस ने की मंत्री विजय को बर्खास्त करने की मांग, SC की फटकार पर कहा- सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही
महिलाओं को सक्रिय राजनीति से जोड़ा जाएगा
आरिफा खान के मुताबिक, इनमें कई महिलाएं ऐसी हैं जो पहली बार कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगी और सक्रिय राजनीति से जुड़ेंगी। पार्टी आगे चलकर नेतृत्व क्षमता वाली महिलाओं को चुनावी राजनीति में भी अवसर देने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस इसे आगामी चुनावों से पहले संगठन विस्तार और नए वोट बैंक को साधने की अहम रणनीति के तौर पर देख रही है।
