पीएम मोदी की अपील के बाद EV अपनाएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार से करेंगे सफर
Electric Vehicle CM Convoy: मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए इलेक्ट्रिक कार खरीदी गई है। कार में सिक्योरिटी रीजन्स से जरूरी मॉडिफिकेशन्स किए जा रहे हैं। पीएम की ईंधन बचाने की अपील के बाद EV खरीदी गई है।
- Written By: प्रीतेश जैन
मुख्यमंत्री मोहन यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
CM Mohan Yadav Electric Car: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की अपील के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक कार से सफर करेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश स्टेट गैरेज ने महिंद्रा कंपनी की नई इलेक्ट्रिक SUV खरीदी है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की अपील के बाद अपने आधिकारिक काफिले में इलेक्ट्रिक वाहन शामिल करने वाले डॉ. मोहन यादव देश के पहले मुख्यमंत्री बनेंगे।
मुख्यमंत्री के लिए खरीदी गई नई इलेक्ट्रिक कार का नाम महिंद्रा XEV 9e है। इस वाहन को Z Plus सिक्योरिटी प्राप्त वीआईपी प्रोटोकॉल के अनुसार तैयार किया जा रहा है। कार में सुरक्षा संबंधी विशेष मॉडिफिकेशन किए जाएंगे ताकि मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कमी न रहे।
ड्राइवर्स को दी जा रही ट्रेनिंग
मुख्यमंत्री निवास में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के लिए विशेष चार्जिंग पॉइंट भी बनाया जा रहा है। इस नई EV को चलाने वाले ड्राइवर्स को भी अलग से ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि वे इलेक्ट्रिक वाहन की तकनीक और सुरक्षा प्रोटोकॉल को बेहतर तरीके से समझ सकें। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा मॉडिफिकेशन और ड्राइवर्स की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अगले दो से तीन दिनों में मुख्यमंत्री इसी इलेक्ट्रिक कार से सफर करते नजर आ सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ट्विशा शर्मा केस: CBI ने संभाली जांच की जिम्मेदारी, पति समर्थ और सास गिरीबाला के खिलाफ दर्ज किया केस
भोपाल में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम घटाने की मांग
गर्मी से तप रहा मध्य प्रदेश: आज 45 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 28 मई से प्री-मानसून एक्टिविटी के संकेत
ट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
सीएम की EV की खासियतें
मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए खरीदी गई महिंद्रा XEV 9e की खासियतों की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 21.90 लाख रुपए से शुरू होती है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 30.50 लाख से 31.25 लाख रुपए तक बताई जा रही है। इस इलेक्ट्रिक SUV में दो बैटरी विकल्प मिलते हैं। 59 kWh बैटरी वाला मॉडल 542 किलोमीटर तक की रेंज देता है, जबकि 79 kWh बैटरी वाला मॉडल 656 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। वहीं, शहर में एसी के साथ इसका रियल वर्ल्ड ड्राइविंग रेंज करीब 450 से 550 किलोमीटर तक बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : MP News: ‘केवल शासन के भरोसे गौमाता की रक्षा संभव नहीं’, कैलाश विजवर्गीय का बड़ा बयान; गाय को लेकर कही यह बात
डिप्टी सीएम ने भी खरीदी EV
इधर, राज्य सरकार में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने भी फ्यूल बचाने के उद्देश्य से EV से सफर करना शुरू कर दिया है। उन्होंने MG कंपनी की इलेक्ट्रिक कार खरीदी है. जिससे साफ है कि मध्यप्रदेश सरकार अब ग्रीन मोबिलिटी और ईंधन बचत को बढ़ावा देने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।
