भोपाल रिटायर्ड IAS हत्याकांड: आरोपी केयरटेकर वरुण की UP के वृंदावन में मिली लोकेशन; पुलिस ने बढ़ाया शिकंजा

Bhopal Retired IAS Murder Case: राकेश अग्रवाल हत्याकांड में फरार केयरटेकर वरुण कुमार की यूपी के वृंदावन में मिली ताजा लोकेशन, आगरा तक वाहन बदलकर भागा आरोपी, पटियाला में बहन से पूछताछ जारी।
Rakesh Agrawal murder case new development
रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल और आरोपी वरुण (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Varun Location Traced In Vrindavan: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चर्चित रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी व केयरटेकर वरुण कुमार की तलाश तेज हो गई है। पुलिस को उसकी तलाश में एक नया और अहम सुराग हाथ लगा है।

जांच में आरोपी की ताजा लोकेशन भोपाल से करीब 612 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के वृंदावन में ट्रेस हुई है।

CCTV फुटेज में खुला राज, बदले वाहन

पुलिस के सामने वरुण का एक नया सीसीटीवी फुटेज आया है, जिसमें वह बाइक से स्टेशन के पास जाता हुआ दिखाई दे रहा है। जांच में पता चला है कि स्टेशन तक पहुंचने के लिए उसने दो अलग-अलग वाहनों का इस्तेमाल किया था। इसके बाद वह आगरा पहुंचा और वहां से यात्री वाहन के जरिए वृंदावन गया।

लगातार ठिकाने बदल रहा शातिर आरोपी

पुलिस के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान वरुण की गतिविधियां आगरा-वृंदावन रोड और उसके आसपास के इलाकों में दर्ज की गई हैं। पुलिस की टीमें लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह अपनी जगह बदल लेता है। वह किसी एक स्थान पर ज्यादा देर न रुककर लगातार यात्री वाहनों से सफर कर रहा है, जिससे उसकी सटीक लोकेशन ट्रैक करने में परेशानी आ रही है। पुलिस अब नए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस को जोड़कर उसके पूरे रूट का पता लगा रही है।

Rakesh Agrawal murder case new development
भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी, पुलिस ने रोका; CM हाउस को घेरने की कोशिश

पटियाला में बहन से पूछताछ और मोबाइल का सुराग

आरोपी की तलाश में भोपाल पुलिस की एक टीम पंजाब के पटियाला भी पहुंची है, जहां उसकी बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फरारी के दौरान वरुण ने किन-किन लोगों से संपर्क किया और क्या किसी परिचित ने उसे शरण या मदद दी है। वहीं, जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि हत्या के बाद वरुण रिटायर्ड आईएएस अधिकारी का मोबाइल अपने साथ ले गया था और आगरा पहुंचकर उसने वह मोबाइल एक स्थानीय परिचित को दे दिया था। इसी मोबाइल और पुरानी सिम की तकनीकी गतिविधियों के आधार पर पुलिस का मूवमेंट आगरा-मथुरा क्षेत्र तक पहुंचा है।

5 राज्यों में 12 टीमें तैनात, 50 हजार का इनाम

गौरतलब है कि 30 सितंबर की रात सूरज नगर स्थित घर में सर्जिकल ब्लेड से गला रेतकर रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से उनका केयरटेकर वरुण फरार है। मध्य प्रदेश पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। उसकी सुरागरसी के लिए मध्य प्रदेश समेत कुल 5 राज्यों में पुलिस की 12 विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Rakesh Agrawal murder case new development
मुरैना में रेत के अवैध उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; SP ने खुद ड्रोन उड़ाकर चंबल के घाटों की की निगरानी
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com