पेट्रोल-डीजल महंगा होने से आम लोग परेशान, कहा- चुनाव तक सब ठीक था और अब जनता पर महंगाई का बोझ डाला जा रहा
Public Reaction On Petrol Price: देश में मई महीने में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। चार बार में कुल 8 रुपए कीमत बढ़ी है। ऐसे में परेशान लोगों ने कहा कि महंगाई का बोझ जनता पर डाल रहे हैं।
- Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
आम जनता (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Petrol Diesel Price Hike News: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल के दाम में ₹2.71 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की। मई महीने में यह चौथी बार है जब ईंधन की कीमतों में इजाफा किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है।
नई कीमतें लागू होने के बाद मध्य प्रदेश के कई शहरों के पेट्रोल पंपों पर इसका असर साफ नजर आया। सुबह से ही लोगों की आवाजाही कम रही और कई स्थानों पर ग्राहक बढ़ी हुई कीमतों को लेकर चर्चा करते दिखे। आम लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों ने उनके मासिक बजट को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। खासकर मध्यम वर्ग और दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों के लिए यह बढ़ोतरी और मुश्किलें खड़ी कर रही है।
‘चुनाव तक सब ठीक और अब महंगाई’
स्थानीय नागरिकों ने सरकार और तेल कंपनियों के निर्णय पर सवाल उठाए हैं। कुछ लोगों ने व्यंग्य करते हुए कहा कि ‘चुनाव तक सब ठीक था और अब आम जनता पर महंगाई का बोझ डाला जा रहा है।’ वहीं कई उपभोक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से सिर्फ ईंधन ही नहीं, बल्कि परिवहन और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे महंगाई की एक नई लहर देखने को मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा के समर्थक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, NH-44 पर लगा जाम
इंदौर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान की तैयारी, कैलाश विजयवर्गीय ने की दिग्विजय की तारीफ
दस्तावेजों की बाधा दूर, शिक्षा का खुला रास्ता: देवनगरी बस्ती के 40 से अधिक बच्चों का स्कूल में प्रवेश
इंदौर विकास प्राधिकरण की फर्जी एनओसी बनाकर नक्शा पास कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
ईंधन महंगा होने से बढ़ेगी महंगाई
व्यापारियों का भी मानना है कि ईंधन महंगा होने का सीधा असर ट्रांसपोर्टेशन लागत पर पड़ेगा, जिससे सब्जियों, अनाज और अन्य रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ सकते हैं। इससे बाजार में महंगाई का दबाव और अधिक बढ़ने की आशंका है।
ये भी पढ़ें : ट्विशा शर्मा केस: सेकंड पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में लगेगा समय, सीन रिक्रिएशन की तैयारी में पुलिस
कच्चा तेल महंगा होने से बढ़ी कीमतें
ईरान के साथ अमेरिका और इजराइल के बढ़ते तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिसके चलते भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि कच्चा तेल महंगा होने से भारतीय तेल कंपनियां हजारों करोड़ के घाटे में चल रही थीं। घाटे की भरपाई करने के लिए ईंधन की कीमतों में इजाफा किया गया है।
